Guru Purnima 2026 Date: इस बार बन रहा भाग्य बदलने वाला दुर्लभ राजयोग! 56 साल बाद ग्रहों की खास चाल से इन 6 राशियों की चमक सकती है किस्मत
Guru Purnima 2026 Date: साल 2026 की गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद दुर्भभ राजयोग बनने की बात कही जा रही है। इस शुभ संयोग में सही तिथि, पूजा का शुभ मुहुर्त और 6 राशियों के लिए करियर, धन और सफलता के विशेष योग बनने की संभावना बताई जा रही है।
(Guru Purnima 2026 Date/ Image Credit: AI-generated)
- 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा।
- गुरु पूर्णिमा पर दुर्लभ राजयोग बनने की चर्चा।
- 6 राशियों के लिए शुभ फल मिलने की संभावना।
Guru Purnima 2026 Date: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि (Guru Purnima 2026 Date) पर मनाया जाता है और गुरु के प्रति सम्मान, आभार और आशीर्वाद प्राप्त करने का दिन माना जाता है। इस साल 2026 में गुरु पूर्णिमा बुधवार 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी चर्चा में है क्योंकि इस दिन कई शुभ ग्रह योग बनने की बात कही जा रही है।
जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा तिथि (Guru Purnima 2026 Date) 28 जुलाई 2026 को शाम 6:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु पूजन, सत्यनारायण व्रत, मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठान के लिए सुबह 5:41 बजे से 9:47 बजे तक का समय शुभ माना गया है।
56 साल बाद बनने जा रही है विशेष ग्रह स्थिति
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार गुरु पूर्णिमा पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने की संभावना बताई जा रही है। इसके साथ शश राजयोग और हंस राजयोग जैसे शुभ योग भी प्रभावी माने जा रहे हैं। मान्यता है कि ऐसे ग्रह संयोग लंबे समय बाद एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष में इन योगों को ज्ञान, सफलता, सम्मान और प्रगति से जोड़कर देखा जाता है।
मेष, वृषभ और सिंह राशि के लिए शुभ संकेत
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं सिंह राशि के लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या मान-सम्मान मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल माना गया है।
धनु, मकर और कुंभ राशि को भी मिल सकते हैं लाभ
धनु राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है और समाज में सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। मकर राशि के जातकों को पुराने निवेश से लाभ और अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुंभ राशि के लोगों के लिए रुके हुए काम पूरे होने, अटके धन की वापसी और पारिवारिक सहयोग मिल सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर करें ये शुभ कार्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन (Guru Purnima 2026 Date) अपने गुरु, शिक्षकों और बुजुर्गों का सम्मान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु पूजन, भगवान विष्णु और महर्षि वेदव्यास की आराधना, दान-पुण्य, मंत्र जाप और जरूरतमंदों की सहायता करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में

Facebook


