Happy Janmashtami 2026 Wishes: जन्माष्टमी के उल्लास से भरे मौके पर अपने प्रियजनों को कृष्ण भक्ति से भरे ख़ूबसूरत सन्देश भेजकर दें हार्दिक बधाई!

Happy Janmashtami 2026 Wishes: कल 4 सितंबर 2026 को पूर्ण श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर अपने अपनों को कान्हा की भक्ति और प्रेम का संदेश भेजकर खुशियां दोगुनी करें..

Happy Janmashtami 2026 Wishes: जन्माष्टमी के उल्लास से भरे मौके पर अपने प्रियजनों को कृष्ण भक्ति से भरे ख़ूबसूरत सन्देश भेजकर दें हार्दिक बधाई!

Happy Janmashtami 2026 Wishes/Image Credit: ScreenGrab / Google / @Canva

Modified Date: September 3, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: September 3, 2026 7:51 pm IST

Happy Janmashtami 2026 Wishesकल 4 सितंबर 2026 को देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में, आधी रात के समय मथुरा की जेल में देवकी और वासुदेव के घर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। विष्णु जी के आठवें अवतार माने जाने वाले कान्हा ने धरती से अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए जन्म लिया था।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, भक्ति और धर्म की सही राह पर चलना सिखाता है। उनके बचपन की नटखट कहानियां हों या महाभारत में अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान, सब कुछ जीवन जीने की सीख देता है। सिर पर मोरपंख, होठों पर बांसुरी और माखन खाते कान्हा का बाल रूप आज भी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

जन्माष्टमी पर मंदिरों में आधी रात कान्हा का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भक्त, बाल गोपाल के लिए झूला सजाते हैं, उन्हें सुंदर गहने पहनाते हैं श्रृंगार करते हैं और माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। आइये, इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को बधाई सन्देश भेजकर कान्हा की भक्ति और प्रेम को चारों ओर फैलाएँ।

Krishna Janmashtami 2026 Wishes: कृष्ण के दिव्य प्रेम के रस में डूबे ऐसे सन्देश जो अपनों के मन को आनंद विभोर कर दें!

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

कर भरोसा उस कृष्ण पर,
जो देता है साथ हर मोड़ पर,
नैया पार लगाएगा वही,
जो बैठा है गोकुल के छोर पर। हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी!

नंद के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की। शुभ जन्माष्टमी!

मुरली की धून में सजे हर अरमान,
कान्हा करें खुशियों से भरपूर आपका जहां!
जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएँ!

माखन का स्वाद, मिश्री की मिठास
आपके जीवन में हमेशा रहे श्रीकृष्ण का वास।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.