Narsinghpur Crime News: यहां के भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NTPC के इंजीनियरों किया था ऐसा काम, तीन और आरोपियों की तलाश जारी
यहां के भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NTPC के इंजीनियरों किया था ऐसा काम, Narsinghpur Crime News: BJP Leader Arrested
नरसिंहपुर। जिले के गाडरवारा में एनटीपीसी के दो इंजीनियरों के साथ मारपीट कर नकदी और ऑनलाइन रकम लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 30 अगस्त की है। एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत रोहित गौतम और सैय्यद नूरुद्दीन को रेलवे वाहन स्टैंड स्थित एक ठिकाने पर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद दोनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद नकदी ले ली।
फोन-पे से भी रकम ट्रांसफर कराने का आरोप
पीड़ित इंजीनियरों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नकदी लेने के बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन से फोन-पे के माध्यम से भी रकम ट्रांसफर कराई। घटना के बाद पीड़ितों ने गाडरवारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296बी, 115(2), 309(6), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर लूट, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
तीन आरोपियों की तलाश जारी
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीत उर्फ लकी कौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे तीन अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
- Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा
- 4D Printing Technology: अब सिर्फ 3D नहीं, 4D का जमाना! ऐसी टेक्नोलॉजी जो समय के साथ बदल देगी रंग, जानें कैसे काम करेगी ये नई तकनीक
- Konda Surekha Dismissed: कैबिनेट से हुई इस मंत्री की छुट्टी, सीएम ने खुद किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन
- Jio Recharge Plan: सिर्फ 5 रुपये ज्यादा देकर इतना बड़ा फायदा? Jio के इस प्लान देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, मिलेंगे 8 दिन एक्स्ट्रा और 16GB डेटा
- 8th Pay Commission Latest Updates: ‘वन रैंक, वन पेंशन’ पर बड़ा सस्पेंस! सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा या नहीं, इस बड़े अपडेट पर टिकी नजर
- Konda Surekha Dropped from Cabinet: कैबिनेट से बर्खास्त ये महिला मंत्री!.. सीएम ने राज्यपाल को भेजा सिफारिश का खत, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष की भी छुट्टी..

Facebook


