इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव, व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा, बदल जाएगी किस्मत

Ads

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव, व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा ! luck of these zodiac signs will change and earn money

  •  
  • Publish Date - February 26, 2023 / 07:04 AM IST,
    Updated On - February 26, 2023 / 07:04 AM IST

Shukra Gochar

नई दिल्ली। luck of these zodiac signs will change and earn money आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। रविवार को पश्चिम दिशा में नहीं जाना चाहिए। इस दिशा में रविवार को दिशाशूल होता है। चंद्र देव आज सुबह 10.15 तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृष में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं सूर्य देव इस समय शनि के साथ कुंभ राशि में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

Read More: किसानों और मजदूरों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद गुरुद्वारा पहुंचे अमित शाह, टेका माथा 

मेष राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों एवं सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

Read More: स्कूल में छात्राओं के साथ ऐसा काम कर रहा था शिक्षक, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

Read More: भाजपा नीत गठबंधन 2024 में लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतेगा, नितिन गडकरी ने कही ये बात

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Read More: Edible Oil Price: होली में दिल खोल के खाइये पकवान! खाने के तेलों में आयी भारी गिरावट 

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

Read More: नीतीश अब आप धोखा नहीं दे पाएंगे क्योंकि हम आपको राजग में आने ही नहीं देंगे- अमित शाह 

धनु राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे।

these zodiac signs will earn money and become rich

Read More: विमान दुर्घटना में मरीज समेत पांच की मौत, जांच में जुटे शीर्ष अधिकारी 

कुंभ राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक