Aaj ka Panchang : Aaj Ka Panchang 5 July 2026 हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, निवेश या यात्रा की शुरुआत करने से पहले पंचांग देखने की समृद्ध परंपरा रही है। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित एक हिंदू काल-गणना पद्धति है। आज रविवार, 5 जुलाई 2026 का पंचांग विशेष धार्मिक महत्व और कई शुभ व अशुभ मुहूर्तों का योग लेकर आया है।
Rahu Kaal Today आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज दोपहर 1:31 बजे तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज का दिन सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए भगवान सूर्य की उपासना करना सबसे उत्तम माना गया है। आज दिन का सबसे शुभ समय यानी ‘अभिजित मुहूर्त’ दोपहर 11:46 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान राहुकाल या अन्य किसी अशुभ समय की चिंता किए बिना कोई भी नया काम, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है
Shubh Muhurat Today इसके अलावा आज सुबह 4:14 से 5:02 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त और सुबह 7:32 से 9:14 बजे तक अमृत काल का योग भी रहेगा। वहीं दूसरी ओर, आज शाम 5:32 से 7:12 बजे तक राहुकाल, दोपहर 12:31 से 2:11 बजे तक यमगंड काल और दोपहर 3:41 से शाम 5:25 बजे तक गुलिक काल रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन अशुभ समयों में किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-