Hindu Dharam: ब्रिटिश शासन की एक गलती और ज़मीन फाड़कर साक्षात प्रकट हुए थे महादेव! इस चमत्कारी मंदिर के रहस्यों के आगे, विज्ञान भी हुआ नतमस्तक
Hindu Dharam: झारखंड के रामगढ जिले में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां प्रकृति स्वयं चौबीसों घंटे बिना रुके करती है महादेव की आराधना, जहाँ माँ गंगा …

Mysterious Shiva Temples
- "टूटी झरना शिव मंदिर" के वो अनसुलझे रहस्य!
- ना कोई कतार, ना जल चढ़ाने की ज़रूरत!
- दर्शन मात्र से धुल जाते हैं जनम-जनम के पाप!
Hindu Dharam: प्रकृति की गोद और घने जंगलों के बीच, झारखंड के रामगढ़ जिले से 8 किलोमीटर दूर बसा "टूटी झरना शिव मंदिर", एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जहां सदियों से माँ गंगा स्वयं भोलेनाथ का जलाभिषेक करती आ रही हैं। हरियाली के बीच बसे इस पवित्र स्थान पर आने वाले हर भक्त को एक अनोखा और दिव्य अनुभव होता है।
भारत के रहस्यमय मंदिर: "टूटी झरना शिव मंदिर" का अनोखा सच!
इस मंदिर की सबसे ख़ास बात यह है कि यहाँ साल के बारहों महीने और चौबीसों घंटे प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जलाभिषेक होता रहता है। भक्तों की मान्यता के अनुसार, माँ गंगा की नाभि से निकलने वाली यह पवित्र जलधारा उनके दोनों हाथों से होकर सीधे शिवलिंग पर गिरती है। मौसम के बदलने, अत्यधिक गर्मी या सूखे का भी इस धरा पर कोई असर नहीं पड़ता और यह बिना रुके निरंतर बहती रहती है।
यहां शिवलिंग पर जल चढाने के लिए भक्तों को रुकने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि प्राकृतिक रूप से जलाभिषेक हमेशा चलता रहता है।
Mysterious Shiva Temples in india: ज़मीन फाड़कर प्रकट हुए थे भोलेनाथ : जाने साल 1925 का वो रहस्य!
इस मंदिर का इतिहास बेहद दिलचस्प है। साल 1925 में ब्रिटिश शासन काल में जब रेल की पटरियाँ बिछाई जा रही थी, मजदूरों द्वारा पानी की तलाश में की गई खुदाई के दौरान ज़मीन के नीचे एक गुम्बदनुमा ढांचा दिखाई दिया। जब खुदाई को आगे बढ़ाया गया, तो सदियों से मिट्टी में दबा हुआ एक प्राचीन मंदिर सामने आया, जिसके गर्भगृह में एक शिवलिंग स्थापित था और उसके ठीक ऊपर माँ गंगा की सफ़ेद प्रतिमा स्थापित थी।
चमत्कार यह था कि खुदाई के समय भी मूर्ति की नाभि से निरंतर जलधरा शिवलिंग पर गिर रही थी, जो आज भी वैसी ही है। यह भव्य और चमत्कारी मंदिर किसने और कब बनवाया, इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोग इसे पौराणिक काल का मानते हैं।
Kalyug main Shiv ke Chamatkari Mandir: वैज्ञानिकों के लिए अनसुलझी पहेली!
इस मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य यहां बहने वाले जल का स्त्रोत है अनेक वैज्ञानिक प्रयासों के बावजूद, आज तक कोई भी यह पता नहीं लगा पाया कि यह पानी कहाँ से आ रहा है। यही कारण है कि यह निरंतर प्राकृतिक जलाभिषेक विज्ञान के लिए एक पहेली और श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है।
इस मंदिर के रहस्य का यह सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं होता। मंदिर परिसर में दो ऐसे हैंडपंप हैं, जिनसे बिना हैंडल चलाए ही लगातार पानी निकलता रहता है। हैरान करने वाली बात यह है कि कड़कती धुप या सूखे के दिनों में भी, जब इलाके के अन्य जल स्त्रोत सुख जाते हैं, तब भी इन हैंडपम्पों से पानी गिरना बंद नहीं होता।
मान्यताएं जो बनाती है इस मंदिर को बेहद ख़ास!
इस मंदिर के चमत्कार सिर्फ विज्ञान को ही नहीं चौंकाते, बल्कि यहां की धार्मिक मान्यताएं भी भक्तों के दिलों में गहरी आस्था जगाती हैं। यहाँ शिवलिंग पर गिरने वाले पावन जल को श्रद्धालु अमृत के रूप में प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है और संतान की चाह रखने वाले दम्पतियों की सुनी गोद भी महादेव की कृपा से भर जाती है। कहा जाता है कि इस रहस्यमय जलधारा और शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही सभी विकार दूर हो जाते हैं।
उत्तर की ओर बहती नदी और सामने शमशान घात होने के कारण लोग इसे 'पाताल शिव मंदिर' भी कहते हैं। यही वजह है कि सावन के पवित्र महीने में यहाँ पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती और दूर-दूर से आकर लोग इस दिव्य जलाभिषेक का हिस्सा बनते हैं।
Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह अद्भुत मंदिर झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है। यह रामगढ़ मुख्य शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर घने जंगलों और प्राकृतिक हरियाली के बीच बसा हुआ है। यहाँ पहुँचने के लिए रामगढ़ से स्थानीय ऑटो, टैक्सी या निजी वाहनों की सुविधा आसानी से मिल जाती है।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Hindu Dharam: A single error during British rule led Mahadev to manifest by bursting through the earth! Even science bows in reverence before the mysteries of this miraculous temple.
धर्म
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am