मेष समेत इन 5 राशि के जातकों का बदलने वाला है भाग्य, हनुमान जी की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली

Tuesday Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।

मेष समेत इन 5 राशि के जातकों का बदलने वाला है भाग्य, हनुमान जी की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली

Saturday Ka Rashifal | Source : IBC24 File Photo

Modified Date: October 14, 2024 / 07:57 pm IST
Published Date: October 14, 2024 7:57 pm IST

नई दिल्ली : Tuesday Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 अक्टूबर को मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से जीवन की समस्त बाधा और दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें : PHE Latest Vacancy in CG : PHE में 261 पदों पर भर्ती.. जल्दी करें आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया 

इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

मेष राशि

Tuesday Ka Rashifal :  आपके द्वारा लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ हो सकता है। लोगों का उधार भी चुकाएंगे। घर में खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। कार्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य ही रहेगा।

यह भी पढ़ें : Murder Viral Video: बुजुर्ग माता-पिता के सामने बेटे की हत्या, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद, घटना का वीडियो आया सामने 

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों को संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा। यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्याओं का सहयोग मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

Tuesday Ka Rashifal :  मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। निजी और व्यवसायिक जीवन में तरक्की करेंगे। बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में माता-पिता से बात करने का सही समय।

यह भी पढ़ें : Border Gavaskar Trophy 2024 Updates: टीम को बड़ा झटका.. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, बोर्ड ने खुद किया ऐलान

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती को अच्छे से संभालेंगे।

सिंह राशि

Tuesday Ka Rashifal :  सिंह राशि वाले आज पैसों का लेन-देन सोच-समझकर ही करें। पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे। सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.