These zodiac signs will start good time || चैत्र नवरात्रि से शुरू होंगे इन लोगों के अच्छे दिन
नई दिल्ली: These zodiac signs will start good time हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी माह में अवतार लेकर माता दुर्गा ने असुर महिषासुर का अंंत किया था। इस साल चैत्र नवरात्रि के दिन धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत विशेष माने जा रहे हैं। कहा जाता है कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने से सारे दुख और तकलीफें दूर हो जाती हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है। जो 27 मार्च को खत्म होगा। इस साल चैत्र नवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी है कि ये तीन राशियों के लिए बहुत शुभ माने जा रहे हैं। आइए जानें इस नवरात्रि किन राशियों के लिए बहुत खास रहने वाली है?
Chaitra Navratri 2026 Rashifal मेष राशि : इन राशियों के जातकों चैत्र नवरात्रि में लाभ मिलेगा। मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही आपका अटका हुआ हर काम पूरा होगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बेहद ही शुभ है।
सिंह राशि : इन जातकों को समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है। सूर्य के प्रभाव और माता दुर्गा के आशीर्वाद से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको अचानक धन की भी लाभ हो सकती है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। पिछले कुछ समय से जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें अब धीरे-धीरे कमी आ सकती है। माता दुर्गा की कृपा से आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है।