मलमास में करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु की कृपा से हो जाएंगे मालामाल…

Ads

मलमास में करें इन चीजों का दान : you will become rich with donate these things during Malmas, you will become rich with donate

  •  
  • Publish Date - July 15, 2023 / 10:22 PM IST,
    Updated On - July 15, 2023 / 10:22 PM IST

मलमास जिसे अधिकमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। मलमास का आरंभ 18 जुलाई से हो रहा है। ऐसे में इस बाार आपको सावन में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी। मलमास में दान पुण्य करने से भी अधिक लाभ मिलता है। आइए जानते है मलमास में किन चीजों का दान करें। मलमास हर 3 वर्षों के बाद आता है। इसे अधिक मास और पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। इस साल मलमास का आरंभ 18 जुलाई से हो रहा है वहीं 16 अगस्त को यह समाप्त होगा। मलमास में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की भी उपासना करने का अधिक महत्व हैं। इस महीने में किए गए दान पुण्य का दोगुना फल मिलता है। आइए जानते हैं मलमास में क्या दान करें।

read more : Jabalpur News : विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक्शन मोड में आई कांग्रेस, पाटन पूर्व विधायक ने की PC, जानें क्या कहा…

भगवान विष्णु की करें पूजा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इस प्रक्रिया को संक्रांति कहते हैं। सूर्यदेव लगभग हर माह में अपनी राशि बदलते हैं। लेकिन जब सूर्य का राशि परिवर्तन नहीं होता तो इसे मलमास कहते हैं। इस समय में सभी मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह, उपनयन संस्कार, मुंडन आदि करना वर्जित माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। भगवान विष्णु के पूजन के कारण ही इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को 10 गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है।

read more : कौन बनेगा गदर 2 में विलेन पता चल गया, नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे… 

मलमास में करे इन  चीजों का दान

मलमास में करें केले का दान :  कहा जाता है कि मलमास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य करना चाहिए। आप केला का जान कर सकते हैं। केला का दान करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता है।

मलमास में करें पीले वस्त्रों का दान : मलमास में किसी भी गुरुवार के दिन जरुरमंद लोगों को पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।

READ MORE : सोफिया अंसारी ने कैमरे के सामने खोली स्कर्ट की चैन और बटन, अपनी अदाओं से फैंस को किया क्लीन बोल्ड, अकेले में देखें ये तस्वीरें… 

मलमास में करें भोजन का दान : मलमास में गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और आपके घर में कभी भी धन धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। इसलिए मलमास में किसी भी दिन आप भोजन का दान कर सकते हैं।

मलमास में करें किताबों का दान : कहते हैं ज्ञान महादान होता हैं। इसलिए मलमास में जरूरतमंद और गरीब बच्चों को किताबों का दान करना चाहिए। इस दान से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी अपनी कृपा सदैव बरसाती रहती हैं।

READ MORE : World Test Championship 2023-25: देखें विंडीज के खिलाफ भारत की जीत के बाद कैसे दिखता है WTC का प्वाइंट टेबल..