Filmy style fight in Rewa: हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में बेखौफ गुंडागर्दी! 8 बदमाशों ने कार में की तोड़फोड़ और मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में बेखौफ गुंडागर्दी…Filmy style fight in Rewa: Fearless hooliganism in filmy style on the highway! 8 miscreants
- प्रयागराज रीवा हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी,
- दो वाहनों में आए बदमाशों ने की तोड़फोड़,
- 8 अज्ञात बदमाशों ने कार में लाठी डंडों से की तोड़फोड़,
रीवा: Filmy style fight in Rewa: जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में स्थित घूमा गांव के पास प्रयागराज-रीवा हाईवे पर देर रात फिल्मी अंदाज में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो वाहनों में सवार होकर आए आठ अज्ञात बदमाशों ने एक कार को रोककर उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। बदमाशों ने न सिर्फ कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया, बल्कि उसमें सवार लोगों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
Filmy style fight in Rewa: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पूरी घटना इतनी तेजी और आक्रामकता से घटी कि हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े और लाठी-डंडों से हमला कर कार सवारों को घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर के मारे पास नहीं जा सके। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें बदमाशों की बर्बरता साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read More : CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
Filmy style fight in Rewa: फिलहाल गढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर कोई सुनियोजित हमला।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रीवा हाईवे हमला" रीवा जिले के घूमा गांव के पास प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शनिवार देर रात को हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Filmy style fight in Rewa: Fearless hooliganism in filmy style on the highway
रीवा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm