Flyover Scam In Rewa: विद्युत मंडल और पीडब्ल्यूडी विभाग का बड़ा कारनामा, फ्लाईओवर के पोल शिफ्टिंग में करोड़ों का घोटाला
विद्युत मंडल और पीडब्ल्यूडी विभाग का बड़ा कारनामा…Flyover Scam In Rewa: Big feat of Electricity Board and PWD Department, scam of crores
- विद्युत मंडल और पीडब्ल्यूडी विभाग का करोड़ों का घोटाला,
- फ्लाईओवर के पोल शिफ्टिंग को लेकर उठा सवाल,
- संदिग्ध तरीके से पैसा बांटने का आरोप,
रीवा: Flyover Scam In Rewa: जिले में स्थित नये बस स्टैंड के पास बनाये गए फ्लाईओवर में विद्युत कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओ एंड एम शाखा ने इस कार्य में करोड़ों का घोटाला किया है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह घोटाला सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों से उजागर हुआ है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं।
क्या हैं पूरा मामला
Flyover Scam In Rewa: इस मामले में सबसे बड़ा मुद्दा है कि फ्लाईओवर में विद्युतीकरण के कार्य के लिए निर्धारित निविदा में लगभग 680 मीटर के विद्युत काम को 73 लाख रुपये में पूरा किया जाना था, लेकिन अधिकारियों ने इसे बार-बार रिवाइज करते हुए इसकी लागत को बढ़ा दिया। यह काम पहले 73 लाख रुपये में करने की बात थी, लेकिन अधिकारियों ने इस्टीमेट को 231.99% बढ़ाते हुए इसे 5 करोड़ 22 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने प्राक्कलन में किए गए बदलावों में यह भी उल्लेख किया कि 680 मीटर का काम अब 6.50 किलोमीटर किया जाएगा, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ था। सामान्य तौर पर, किसी भी प्राक्कलन में बदलाव सिर्फ एक बार और 10% तक किया जा सकता है। इसके बाद, संबंधित निविदा को पुनरीक्षित करने के लिए मुख्यालय भेजा जाता है और उसके बाद नई निविदा जारी की जाती है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से ये सारे नियम ताक पर रखे गए और एक ही ठेकेदार, रतन सिंह, को लाभ पहुँचाने के लिए कार्यों में अनियमितताएँ की गईं। इसके अलावा, विद्युत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान पर एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्री) की रिपोर्ट लेना अनिवार्य है। लेकिन इस मामले में भी यह रिपोर्ट नहीं ली गई, जो एक और बड़ा सवाल उठाता है।
Read More : Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली की रेखा सरकार आज पेश करेगी पहला बजट, जानें क्या कुछ हो सकता है खास?
संदिग्ध तरीके से पैसा बांटने का आरोप
Flyover Scam In Rewa: इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई शासन के खजाने को नुकसान पहुँचाने और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया और नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर धन का बंदरबांट किया।
Read More : Bihar Board 12th Result 2025 : आज जारी होगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर अपना परिणाम देख सकेंगे छात्र
कानूनी और प्रशासनिक कदमों की जरूरत
Flyover Scam In Rewa: इस घोटाले के उजागर होने के बाद अब यह सवाल उठता है कि क्या राज्य सरकार और प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझेंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। क्या जनता और राज्य के खजाने की रक्षा के लिए इस घोटाले को उजागर करने वाले लोगों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी? यह देखने वाली बात होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: निविदा में निर्धारित विद्युत कार्य का कुल मूल्य 73 लाख रुपये था, लेकिन अधिकारियों ने इसे बढ़ाकर 5 करोड़ 22 लाख रुपये कर दिया। यह बढ़ोतरी बिना किसी उचित कारण के की गई और नियमों के उल्लंघन के रूप में सामने आई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Flyover Scam In Rewa: Big feat of Electricity Board and PWD Department
रीवा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm