BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rewa Crime News : इस बात के लिए परेशान करता था टीचर! तंग आकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम…चिट्ठी में लिखी दर्द की दास्ताँ

रीवा के सेमरिया स्थित निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने एक शिक्षक पर गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए …

Rewa Crime News

Rewa Crime News

IBC24 Digital
Published: 20 Nov 2025 | 11:47 pmModified: 20 Nov 2025 | 11:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. छात्रा का शव बरामद, मोबाइल और नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
  2. सुसाइड नोट में शिक्षक पर गलत बर्ताव और हाथ पकड़ने जैसे आरोप
  3. परिवार ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षक की भूमिका की गहन जांच की मांग की

Rewa Crime News रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेमरिया स्थित निजी स्कूल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा का शव देख परिजनों में शोक की लहर है । मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरमाद कर पीएम के लिए भेजा। मौके से छात्रा का मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आखिर क्या लिखा था उस लेटर में ?

Rewa Crime News जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट ने लेटर में लिखा है कि जब भी टीचर उसे मारता था तो उसका हाथ पकड़ लेता था। स्टूडेंट ने आगे लिखा है कि टीचर अपनी मुट्ठी बांध लेता था और उसे खोलने के लिए चैलेंज करता था। वह बेंच पर उसका हाथ ऐसे ही पकड़कर कहता था, "देखो मेरा हाथ कितना ठंडा है।" कभी-कभी, उसे सज़ा देने के बहाने, वह उसकी उंगलियों के बीच पेन डालकर ज़ोर से दबा देता था। यह सब क्या है?

11 कक्षा में पढ़ती थी छात्रा , लेटर लिखा था नौवीं की कॉपी में

Rewa Crime News थाना प्रभारी विकास ने जानकारी देते हुए बताया की लेटर कक्षा 9वीं की कॉपी में लिखा मिला है और अभी मृतका 11वीं में पढ़ रही थी जिससे साफ नहीं हो रहा कि लेटर आखिर कब लिखा गया है ? छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है ? अभी ठोस तौर पर इस नतीजे में नहीं पहुंच पाए हैं। मौत की असल वजह यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घर की लाड़ली थी छात्रा

Rewa Crime News छात्रा के दादा और पिता ने स्कूल से जुड़े पहलुओं की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घर में उसे कोई दिक्कत नहीं थी, सब उसे बहुत प्यार करते थे क्योंकि वह सबकी लाडली थी। उसकी दिक्कतें और मौत स्कूल की वजह से हुई। कोई उसे टॉर्चर कर रहा था, जिससे वह अपनी जान लेने पर मजबूर हो गया। परिवार और रिश्तेदार इस घटना से दुखी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नोट में छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर हाथ पकड़ने, अनुचित व्यवहार करने और सज़ा के नाम पर गलत हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rewa Schoolgirl Suicide Case: Student’s Note Accuses Teacher of Misconduct, Police Launches Probe

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm