BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rewa Suicide Case: साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग ने ली जान! बुजुर्ग ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, पैसे देने के बाद भी मिल रही थीं धमकियां

Rewa Suicide Case: साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग ने ली जान! बुजुर्ग ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, पैसे देने के बाद भी मिल रही थीं धमकियां

Rewa Suicide Case | Image Source | IBC24

Rewa Suicide Case | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 05 Jul 2025 | 3:47 pmModified: 05 Jul 2025 | 3:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. साइबर ठगों की धमकी से टूट गया हौसला,
  2. रीवा में बुजुर्ग ने सिर में मारी गोली,
  3. ब्लैकमेलिंग में लुटा 37 हजार,

रीवा: Rewa Suicide Case: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ा स्कूल के पास एक बुजुर्ग ने साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सरोज दुबे के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ अपने पुश्तैनी मकान में रह रहे थे।

Read More : सावन से पहले प्रकट हुए भोलेनाथ! बरगद के नीचे निकला रहस्यमयी शिवलिंग, रातों-रात उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Rewa Suicide Case: जानकारी के अनुसार, अज्ञात साइबर ठगों ने सरोज दुबे को फोन कर खुद को अधिकारी बताया और हवाला के आरोप में फंसाने की धमकी दी। ठगों ने दावा किया कि किसी ने उनके बैंक खाते में आधार कार्ड के माध्यम से 6.80 करोड़ रुपए की अवैध रकम ट्रांसफर की है जिसके चलते उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक वर्दीधारी व्यक्ति से उनकी बात कराई गई, जिससे मामला और गंभीर लगने लगा। ठगी से घबराए सरोज दुबे ने नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले अपने मित्र और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर लगभग 37,770 रुपए की रकम 7–8 बार में साइबर ठगों को ट्रांसफर कर दी। इसके बावजूद उन्हें धमकियां मिलती रहीं और ठग बार-बार और रकम की मांग करते रहे।

Read More :  युवक ने बीजेपी, RSS, विहिप और बजरंग दल को बताया गुंडा-बलात्कारी, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, शिकायत दर्ज

Rewa Suicide Case: परिजनों ने बताया कि बढ़ते मानसिक तनाव और डर के कारण सरोज दुबे ने अपने नाम पर रजिस्टर्ड लाइसेंसी बंदूक से खुद को सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक सरोज दुबे के पिता मुन्नीलाल दुबे तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद सरोज दुबे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक को अपने नाम पर स्थानांतरित करा लिया था। पुलिस फिलहाल साइबर ठगों के मोबाइल नंबरों और लेन-देन के विवरण के आधार पर जांच में जुटी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग सरोज दुबे ने साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ठगों ने उन्हें फर्जी हवाला केस में फंसाने की धमकी दी थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rewa Suicide Case: Due to blackmailing by cyber thugs, an old man committed suicide

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am