Sagar News: इस शहर में पलायन कर रहे हिंदू परिवार, मुस्लिमों पर लगे प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने शुरू की जांच
Sagar News: सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर इन दोनों वार्डो में संपत्ति की खरीद-बिक्री की पंजीयन में पहले उच्च स्तर की जांच करने के …

Sagar News, image source: ibc24
- हिंदू परिवार मजबूरन मकान बेचकर कर रहे पलायन
- संपत्ति की खरीद-बिक्री के मामले में जांच के बाद ही पंजीयन
- मुस्लिम परिवारों पर प्रताड़ित करने के आरोप
सागर: Sagar News, एमपी के सागर शहर के शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड से हिंदू परिवारों के पलायन को लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर इन दोनों वार्डो में संपत्ति की खरीद-बिक्री की पंजीयन में पहले उच्च स्तर की जांच करने के निर्देश जारी किए, ताकि पता लगाया जा सके की संपत्ति का बिक्री करने वाला कोई किसी की दबाव में तो अपनी संपत्ति नहीं बेच रहा है। इसके बाद ही संपत्ति पंजीयन का स्लॉट बुक हो।
हिंदू परिवार मजबूरन मकान बेचकर कर रहे पलायन
दरअसल, सागर में बीते 4 महीने पहले से शहर के शुक्रवारी और शनीचरी वार्ड से हिन्दू परिवारों के पलायन को लेकर हिन्दू संगठन लगातार आवाज उठता आ रहा है। इन दोनों वार्डो में मुस्लिम परिवारों से प्रताड़ित होकर हिंदू परिवार मजबूरन ओने-पौने दामों में मकान बेचकर यहां से पलायन कर रहे हैं। जिसके बाद बीते 05 अक्टूबर को इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सागर पहुँचकर पीड़ित हिंदू परिवारों से मुलाकात की और जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त रवैया अपनाने के निर्देश दिए।

जिसके बाद अब इस मामले में सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने जिला पंजीयक निधी जैन को पत्र लिखकर इन दोनों वार्डो में संपत्ति की खरीद-बिक्री की पंजीयन के पहले उच्च स्तर की जांच करने के निर्देश जारी किए है ताकि पता लगाया जा सके कि संपत्ति का बिक्री करने वाला कोई व्यक्ति किसी के दबाव में तो अपनी संपत्ति नहीं बेच रहा है। इसके बाद ही संपत्ति विक्रय पंजीयन का स्लॉट बुक हो।
संपत्ति की खरीद-बिक्री के मामले में जांच के बाद ही पंजीयन
इस मामले को लेकर हमने जिला पंजीयक निधी जैन से बात तो उनका कहना है कि जिला कलेक्टर ने पत्र लिखकर शनीचरी और शुक्रवारी वार्ड में संपत्ति की खरीद-बिक्री के मामले में जांच के बाद ही संपत्ति पंजीयन के निर्देश दिए हैं, हालांकि सभी मामलों में भी इसी तरह से ही संपत्ति विक्रय करने वाले पक्ष से बात की जाती है कि वह किसी के दबाव में तो अपनी संपत्ति का सौदा तो नहीं कर रहा है।
वहीं जिला कलेक्टर संदीप जी.आर के द्वारा जिला पंजीयक को भेजे गए इस पत्र को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता पप्पू तिवारी ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि जिस तरह से अब जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है वैसे ही पहले हुई संपत्ति की रजिस्ट्री की जांच की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने मजबूर परिवार यहां से मकान बेचकर जा चुके हैं।
मुस्लिम परिवारों पर प्रताड़ित करने के आरोप
वही शनीचरी और शुक्रवारी से अपने पुश्तेनी मकान बेचकर जा चुके दो हिन्दू परिवारों से हमने बात की तो पीड़ित उमाशंकर शर्मा का कहना था कि इस इलाके में रोजाना ही मुस्लिम परिवारों के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। कभी उनके परिवार के बच्चों से मारपीट कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जाता था, तो कभी उनके घरों के बाहर मांस के टुकड़े फेंके जाते थे। जिसके चलते उन्होंने अपना मकान मुस्लिम परिवार को ही बेच दिया।
इनके अलावा इसी इलाके से मकान बेचकर जाने वाली कंचन रैकवार का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते थे, जिसके चलते उनको अपने बच्चों की सुरक्षा पर खतरा था। तो उन्होंने डर से अपना मकान बेच दिया।
बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला कलेक्टर के इस फरमान का जिला पंजीयक कार्यालय में कितना पालन होता है या नहीं यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
इन्हे भी पढ़ें:
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Hindu families are migrating from this city, Muslims are accused of harassment, administration begins investigation
सागर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm