Sagar News: शादीशुदा निकला असद खान से अथर्व त्यागी बना युवक, इस काम के लिए किया था धर्म परिवर्तन !
Sagar News: सागर के मकरोनिया में रहने वाले असद बीते दिनों उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब उन्होंने सागर से बनारस पहुँचकर इस्लाम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म …

- असद खान से अथर्व त्यागी बनने के मामले में बड़ा खुलासा
- शादीशुदा निकला असद उर्फ अथर्व त्यागी
- हिंदू युवती से दूसरी शादी के लिए धर्म परिवर्तन का आरोप
- पत्नी के पिता शहजाद खान ने खोली पोल
- दूसरी धर्म की लड़की से संबंध के चलते छोड़ने का दबाव
सागर: Sagar News, सागर के मकरोनिया निवासी असद खान के द्वारा इस्लाम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपनाकर अथर्व त्यागी बनने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि असद उर्फ अथर्व ने हिंदू धर्म की युवती से दूसरी शादी करने के इरादे से यह प्रपंच किया है। क्योंकि वह अपने समुदाय से बाहर अपनी पुरानी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और उसमें वर्ग अड़चन ना बने ऐसा इसलिए किया है।
दरअसल, सागर के मकरोनिया में रहने वाले असद बीते दिनों उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब उन्होंने सागर से बनारस पहुँचकर इस्लाम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म को अपनाते हुए घर वापसी की। लेकिन अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जहां असद उर्फ अथर्व त्यागी के ससुर यानी उनकी पत्नी के पिता शहजाद खान ने कैमरे के सामने आकर मामले को एक नया रूप दे दिया।
असद खान के ससुर शहजाद खान का बड़ा खुलासा
असद उर्फ अथर्व के ससुर शहजाद खान का कहना है कि शादी के डेढ़ साल बाद ही दामाद असद के परिवार के लोग हमारी बेटी की दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगे थे। वजह थी कि असद के दूसरे धर्म की लड़की से संबंध थे। जिससे चलते उन्होंने यहां तक बोल दिया था कि बेटी की दूसरी शादी का पूरा खर्चा उठाने और इनकी शादी में जो 18-20 लाख का खर्च हुआ था वह भी वापस करने को तैयार थे। लेकिन हमारी बेटी का कहना था की शादी एक बार ही होती है।
अपनी बेटी की शादी अपने ही सगे भांजे असद से की
Sagar News, शहजाद खान का कहना है कि नवंबर 2020 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी अपने ही सगे भांजे असद से की थी। वह मजदूरी का काम करते हैं। इतनी हैसियत नहीं होने के बावजूद बेटी खुश रहे इसलिए प्लांट बेचकर यह शादी की थी। लेकिन जब से दामाद असद के धर्म परिवर्तन की खबर सुनी है कुछ समझ में नहीं आ रहा है की क्या हो गया है।
इस पूरे मामले को लेकर हिंदू नेता कपिल स्वामी कहना है कि एक पत्नी के होते हुए यह बात छिपाकर धर्म परिवर्तन करना किसी षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। उनका कहना है कि असद खान से अथर्व त्यागी बने युवक की अगर यह मंशा है कि वह एक पत्नी के होते हुए हिंदू धर्म में आकर हिंदू बेटी के शादी करे तो वह ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
बनारस में जाकर सनातन धर्म में की थी वापसी
बता दें की मकरोनिया निवासी 33 साल के युवक ने बनारस में जाकर सनातन धर्म में वापसी की थी। उसका कहना था कि उसे मंदिरों में जाना अच्छा लगता था। इसलिए ऐसा किया अलग-अलग मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से हुई बात में उसने इस बात को भी कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है। लेकिन जब उसकी परिजनों को पत्नी के मायके वालों को जानकारी लगी, तो उनके होश उड़ा गए और इसके बाद असद खान की सच्चाई लाने के लिए वह मीडिया के सामने आए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG Cabinet Decision Today: अब इतने रुपये में तेंदूपत्ता की होगी खरीदी, कई वनोपज को लेकर सरकार ने लिए अहम निर्णय…देखें
- School holiday: यहां स्कूलों में बढ़ गया शीतकालीन अवकाश, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे विद्यालय
- Happy New Year 2026 Wishes : इस साल घर में हो खुशियों का धमाल, दौलत की ना हो कमी हो जाए मालामाल, इन मैसेज के जरिए भेजें नए साल की शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Sagar News: Asad Khan turns out to be married, Atharva Tyagi converts to Hinduism for a second marriage with a Hindu woman
सागर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm