BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sagar Viral Video: जहर पीते हुए युवक का वीडियो देख कांप गई पुलिस! जब घर पहुँचे तो जो देखा, उसे देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए एक युवक ने खुदकुशी का नाटक किया और वीडियो अपलोड किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित किया …

Sagar Viral Video

Sagar Viral Video

Sneha Singh
Published: 20 Dec 2025 | 6:20 pmModified: 20 Dec 2025 | 6:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. युवक ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए खुदकुशी का वीडियो बनाया।
  2. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की सुरक्षा सुनिश्चित की।
  3. पुलिस ने भ्रामक सूचना फैलाने और जनमानस में भय पैदा करने पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Sagar Viral Video सागर: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने और लाइक्स-व्यूज पाने की चाहत में युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक हैरान कर देने वाला मामला सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ एक युवक ने कीटनाशक की खाली शीशी में दूध भरकर उसे पीने का नाटक किया और खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुँची तो हकीकत कुछ और ही निकली।

साइबर कंट्रोल रूम से मिली सुचना

Sagar Viral Video दरअसल, पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को सागर साइबर कंट्रोल रूम से बांदरी पुलिस को सूचना मिली कि रजवांस निवासी संजय ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। मामले की गंभीरता और युवक की जान को खतरे में देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल एवं एएसपी संजीव उइके ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद बांदरी थाने की टीम तत्काल युवक के घर पहुँची।

कीटनाशक की साफ डिब्बी में भरा था दूध

Sagar Viral Video पुलिस को दरवाजे पर देख युवक घबरा गया, जब उससे वीडियो के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। युवक ने बताया कि उसने सिर्फ अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए कीटनाशक की साफ की हुई डिब्बी में गाय का दूध भरा था और जहर पीने का नाटक करते हुए वीडियो शूट किया था। पुलिस ने युवक की बातों की पुष्टि के लिए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथोन ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद युवक को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया।

पुलिस अब भ्रामक सूचना फैलाने और जनमानस में भय पैदा करने के मामले में युवक पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए झूठी या भ्रामक पोस्ट न डालें। ऐसी हरकतें न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे समाज में अनावश्यक दहशत फैलती है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए कीटनाशक की डिब्बी में दूध भरकर जहर पीने का नाटक किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Youth Fakes Suicide for Social Media Likes in Sagar

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm