मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर आरोप तय
मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर आरोप तय
सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने मे मामले में उतर प्रदेश के सहारनपुर से काग्रेस के सासंद इमरान मसूद के खिलाफ विशेष एमपी-एमएलए अदालत में आरोप तय कर दिये गये हैं।
मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी 2014 में की गई थी और तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
सरकारी वकील गुलाब सिंह ने बुधवार को बताया कि मसूद के खिलाफ मंगलवार को विशेष एमपी—एमएलए अदालत के न्यायाधीश मोहित शर्मा के समक्ष आरोप तय किये गये।
उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2014 को मसूद के खिलाफ देवबंद के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी कुसुम वीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि मसूद ने देवबंद थाना क्षेत्र के लबकरी गांव में एक चुनावी सभा के दौरान मोदी की 'बोटी—बोटी' कर देने की धमकी दी थी।
आरोप के अनुसार, उन्होंने मोदी के साथ—साथ बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
सिंह ने बताया कि उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे।
उन्होंने बताया कि इस मामले मे विशेष एमपी/ एमएलए अदालत में 19 लोगों के बयान दर्ज किये गये थे।
गौरतलब है कि मसूद की टिप्पणी को लेकर खासा राजनीतिक विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर उनके विवादित बयान वाला वीडियो आया था।
मसूद वर्ष 2023 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए लेकिन उसी साल वह फिर से कांग्रेस में आ गये थे। पार्टी के टिकट पर उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट से जीत हासिल की।
read more: आवंटन घटने से शहरी गैस वितरकों की लागत दो-तीन रुपये प्रति किलो बढ़ेगी : क्रिसिल
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Congress MP Imran Masood charged with making derogatory remarks against Modi
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm