BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sakti Fake Currency News: छत्तीसगढ़ में खुला नकली नोटों का असली राज! तेलंगाना से जुड़े थे तार, इतने लाख फेक करेंसी ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, तेलंगाना से जुड़े तार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Sakti Fake Currency News

Sakti Fake Currency News

IBC24 Digital
Published: 23 Nov 2025 | 6:10 pmModified: 23 Nov 2025 | 6:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. गिरोह का भंडाफोड़ फेसबुक के जरिए संपर्क करने वाले नेटवर्क से हुआ।
  2. अभियुक्तों के कब्जे से 1,70,000 रुपए नकली नोट बरामद।
  3. सक्ती पुलिस ने नंदलाल जांगड़े और छतराम आदित्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

Sakti Fake Currency News सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सक्ती पुलिस ने 3 आरोपियों को धर-दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख सत्तर हज़ार रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया।

फेसबुक के ज़रिये तलाशे लोग

Sakti Fake Currency News मिली जानकारी अनुसार, तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्ध गौड़ को गिरफ्तार किया गया था, तभी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इस पूरे गिरोह में कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बॉन्ड पेपर के माध्यम से नकली नोट तैयार करते थे। ये आरोपी फेसबुक के ज़रिए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जो नकली नोट खपाने में उनकी मदद कर सकें।

Sakti Fake Currency News छत्तीसगढ़ में नकली नोट को खपाने के लिए इनकी मदद नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य कर रहे थे। यह पूरी जानकारी तेलंगाना पुलिस ने सक्ती एसपी को दी, जिस पर तत्काल टीम गठित कर डभरा थाना क्षेत्र के नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे बिहार के रसीद अहमद से 40 हज़ार रुपए में 2 लाख नकली नोट खरीदकर लाए थे और नोट को खपाने के लिए अपने रिश्तेदार मनहरण को दे दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सक्ती पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Fake Currency Racket Exposed: Telangana Link, Three Arrested

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm