उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से हमला करके हत्या की
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से हमला करके हत्या की
संत कबीर नगर (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) संत कबीर नगर जिले में बुधवार को मेहदावल तहसील कार्यालय के पास वैवाहिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए आई महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दुधरा थाना क्षेत्र के धरवलिया गांव की निवासी लक्ष्मी (35) के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी की शादी आठ साल पहले संतोष यादव से हुई थी, लेकिन उनके बीच अक्सर तनातनी रहती थी।
सिंह ने कहा कि पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे जब लक्ष्मी मेहदावल तहसील परिसर में पहुंची तो उसका पति संतोष यादव भी वहां मौजूद था। उसने लक्ष्मी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और पेट पर कई चोटें आईं।'
सिंह ने बताया कि संतोष को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से हमला करके हत्या की
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm