उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
संत कबीर नगर (उप्र), 26 नवंबर (भाषा) संत कबीर नगर जिले के एक गांव में अज्ञात लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बेलहर क्षेत्र के मैनतापुर गांव की है।
स्थानीय ग्रामीण गंगाराम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा अपने मूल स्थान से गायब है। खोजबीन में प्रतिमा लगभग 50 मीटर दूर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
पुलिस ने बताया कि घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बेलहर के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा, 'जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' अधिकारी ने बताया कि जल्द ही गांव में एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भाषा सं जफर शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm