संत कबीर नगर में आवारा कुत्तों के हमले में हिरण की मौत
संत कबीर नगर में आवारा कुत्तों के हमले में हिरण की मौत
संत कबीर नगर (उप्र) 15 अगस्त (भाषा) संत कबीर नगर जिले के बखिरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक हिरण की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बखिरा झील के किनारे स्थित ढोढिया गांव के पास आवारा कुत्तों के हमले में हिरण की मौत हुई।
वन रेंजर प्रीति पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मिट्टी में दफ़ना दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार बखिरा झील के पास के जंगल से करीब आधा दर्जन हिरणों का झुंड निकला और इस दौरान आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने हिरण को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और हिरण बुरी तरह घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई।
वन रेंजर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का शव बरामद किया।
भाषा सं आनन्द पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: संत कबीर नगर में आवारा कुत्तों के हमले में हिरण की मौत
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm