BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

संतकबीरनगर में पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बर्बरता का आरोप लगाया

संतकबीरनगर में पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बर्बरता का आरोप लगाया

संतकबीरनगर में पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बर्बरता का आरोप लगाया
Bhasha
Published: 15 Jul 2025 | 4:35 pmModified: 15 Jul 2025 | 4:35 pm

संत कबीरनगर (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) संत कबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पुराने आपराधिक मामले में आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मृत बुजुर्ग की पहचान नागुवा गांव निवासी राम किशुन के रूप में हुई है, जो 2011 के एक आपराधिक मामले में वांछित था।

यह मामला एक पड़ोसी के साथ विवाद से जुड़ा था, लेकिन दोनों पक्ष कई वर्षों से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।

मीणा ने बताया कि अदालत के निर्देश पर आज पुलिस उसके घर पहुंची तथा राम किशुन एवं मतई नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि जब सभी थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में राम किशुन की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राम किशुन की मौत पुलिस की बर्बरता के कारण हुई है, लेकिन एसपी ने इस दावे का खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संतकबीरनगर में पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बर्बरता का आरोप लगाया

People also search for:Death in custody of UP Police
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm