Minor girl raped: 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली, भागने के प्रयास में था आरोपी
Minor girl raped: संत कबीर नगर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

- बेहोशी की हालत में कथित तौर पर किया दुष्कर्म
- आरोपी ने भागने की कोशिश की
- उसके पैर में मारनी पड़ी गोली
संत कबीर नगर: Sant Kabir Nagar News , संत कबीर नगर पुलिस ने रविवार तड़के एक नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस वजह से उसके पैर में गोली मारनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौना पार गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बदरे आलम को रविवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को खलीलाबाद कोतवाली ले जा रही थी, तभी उसने लघुशंका का बहाना बनाया और इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेहोशी की हालत में कथित तौर पर किया दुष्कर्म
Minor girl raped, पुलिस के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मरवा गांव निवासी बदरे आलम ने 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को 17 वर्षीय किशोरी को नशीली पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने बदरे आलम पर पीड़िता की सहेली के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने बदरे आलम और पीड़िता की सहेली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Man arrested for raping minor girl in Sant Kabir Nagar
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm