BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी लेकिन मानव धर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए: होसबोले

लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी लेकिन मानव धर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए: होसबोले

लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी लेकिन मानव धर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए: होसबोले
Bhasha
Published: 16 Dec 2025 | 9:13 pmModified: 16 Dec 2025 | 9:13 pm

संत कबीर नगर (उप्र), 16 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन उन्हें 'मानव धर्म' को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आरएसएस शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के दौरान खलीलाबाद कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए होसबोले ने कहा, “भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और देश को हर क्षेत्र में मजबूत करना नागरिकों का कर्तव्य है।”

उन्होंने कहा कि 'भारत माता की जय' का नारा देश के प्रति अपने कर्तव्य में जागरूकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, 'लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन उन्हें मानव धर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए।'

देश के विभाजन का जिक्र करते हुए होसबोले ने सवाल उठाया कि उसके बाद पाकिस्तान और कश्मीर में हिंदुओं के साथ क्या हुआ, यह तो सभी जानते हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन सभी जीवित प्राणियों और प्रकृति के प्रति अहिंसा सिखाता है और बच्चों का नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखने की भारत की अनूठी परंपरा पर प्रकाश डाला।

होसबोले ने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ बोलते हुए इन्हें शर्मनाक प्रथाएं बताया और कहा कि सभी मनुष्य समान हैं।

उन्होंने समाज में एकता, आर्थिक मजबूती, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और बाहरी आक्रमणों का कड़ा जवाब देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायकों सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी लेकिन मानव धर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए: होसबोले

People also search for:UP Hosabale RSS
शहर की खबरें
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm