BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

संत कबीरनगर में कार के खंभे से टकराने पर तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

संत कबीरनगर में कार के खंभे से टकराने पर तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

संत कबीरनगर में कार के खंभे से टकराने पर तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
Bhasha
Published: 27 Feb 2026 | 5:28 pmModified: 27 Feb 2026 | 5:28 pm

संत कबीरनगर (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा रात दो से तीन बजे के बीच मोहल्ला अचिया के पास हुआ जब छह युवक एक दोस्त की शादी से लौट रहे थे।

मेहदावल के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ग्राम बढ़या ठाठर निवासी सर्वेश सिंह (22) पुत्र राजकिशोर , ग्राम बेलारी कला निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) पुत्र जय राम और तिवारीपुर निवासी श्रवण शर्मा (24) पुत्र योगेश्वर शर्मा रूप में हुई। सभी मृतक मेहदावल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

भाषा सं जफर

संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संत कबीरनगर में कार के खंभे से टकराने पर तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

People also search for:accidentCarupUP Accident Car
शहर की खबरें
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm