BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: संत कबीर नगर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार

उप्र: संत कबीर नगर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार

उप्र: संत कबीर नगर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार
Bhasha
Published: 08 Jan 2026 | 12:49 pmModified: 08 Jan 2026 | 12:49 pm

संत कबीर नगर, आठ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह इलाके में गो-तस्करी में शामिल है, जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया जबकि तीन अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहे।

अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान रक्षाकला गांव के रहने वाले अलाउद्दीन उर्फ कोयल (28) और पड़ोसी बस्ती जिले के कथकपुरवा गांव के रहने वाले इखलाक (50) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मीना ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो तमंचे, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। भाषा सं जफर मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: संत कबीर नगर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार

People also search for:UP cow smugglers arrested
शहर की खबरें
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm