SarkarOnIBC24: महादेव सट्टे पर नहीं थम रहा चुनावी दौर में सियासी बवाल.. अब सुप्रिया श्रीनेत ने संभाला मोर्चा, जाने क्या कहा

इधर, भाजपा नेता भी लगातार हमलावर है और कांग्रेस को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।

SarkarOnIBC24: महादेव सट्टे पर नहीं थम रहा चुनावी दौर में सियासी बवाल.. अब सुप्रिया श्रीनेत ने संभाला मोर्चा, जाने क्या कहा

Sarkar On IBC24

Modified Date: November 6, 2023 / 11:20 pm IST
Published Date: November 6, 2023 11:20 pm IST

रायपुर: महादेव एप को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच सियासी संग्राम जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि इतने दिनों से महादेव एप को बंद क्यों नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने तो केस दर्ज कर आरोपियों के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है लेकिन केंद्र सरकार ने कार्रवाई नहीं की। इधर, भाजपा नेता भी लगातार हमलावर है और कांग्रेस को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।

SarkarOnIBC24: स्मृति ईरानी ने जमकर की राज्य सरकार की खिंचाई.. शराब, गोबर से लेकर पीएससी के मामलों का किया जिक्र, देखें सरकार

महादेव एप बैन के मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और उनकी पुलिस 2 महीने से यह मांग कर रही है कि इस एप को बैन किया जाए लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया, 16 पर्सेंट जीएसटी के लालच में आपने एप को बैन नहीं किया…आप जब दबाव बना तो उसको बैन किया गया है…जिस मामले की जांच ईडी कर रही है उसकी पहली एफआईआर इसी सरकार ने दर्ज की थी…शुभम सोनी कि सीडी पर कहा कि किसी भी ड्राइवर या नौकर को कनपटी पर बंदूक रखकर खड़ा कर दीजिए…वह तो बयान दे देगा…मुझे 48 घंटे के लिए ईडी दे दीजिए, इनके सारे नेता जेल की‌ सलाखों के पीछे होंगे…2 दिन के लिए मुझे ईडी दे दीजिए,यह सारे नेता भागते फिरेंगे..

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown