Sarkar On IBC24
रायपुर: महादेव एप को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच सियासी संग्राम जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि इतने दिनों से महादेव एप को बंद क्यों नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने तो केस दर्ज कर आरोपियों के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है लेकिन केंद्र सरकार ने कार्रवाई नहीं की। इधर, भाजपा नेता भी लगातार हमलावर है और कांग्रेस को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।
महादेव एप बैन के मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और उनकी पुलिस 2 महीने से यह मांग कर रही है कि इस एप को बैन किया जाए लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया, 16 पर्सेंट जीएसटी के लालच में आपने एप को बैन नहीं किया…आप जब दबाव बना तो उसको बैन किया गया है…जिस मामले की जांच ईडी कर रही है उसकी पहली एफआईआर इसी सरकार ने दर्ज की थी…शुभम सोनी कि सीडी पर कहा कि किसी भी ड्राइवर या नौकर को कनपटी पर बंदूक रखकर खड़ा कर दीजिए…वह तो बयान दे देगा…मुझे 48 घंटे के लिए ईडी दे दीजिए, इनके सारे नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे…2 दिन के लिए मुझे ईडी दे दीजिए,यह सारे नेता भागते फिरेंगे..