#SarkarOnIBC24 : संभल में हिंसा.. बवाल और सवाल? नकाबपोश चेहरों के पीछे किसकी साजिश
Sambhal Violence Update : संभल जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर, इसे लेकर हर पक्ष का अपना-अपना दावा है। इस बीच संभल में सर्वे को लेकर संग्राम छिड़ा है।

Sambhal Violence Update
लखनऊ : Sambhal Violence Update : संभल जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर, इसे लेकर हर पक्ष का अपना-अपना दावा है। इस बीच संभल में सर्वे को लेकर संग्राम छिड़ा है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बीजेपी सरकार ने जानबूझकर साजिश के तहत इसे करवाया, तो बीजेपी कह रही है कि संभल की घटना गोधरा कांड की तरह विपक्ष की पूर्व नियोजित रणनीति थी।
संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर पत्थरबाजी और बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए है। इलाके में इंटरनेट बंद है तो सोमवार को स्कूल कॉलेज भी बंद रहे। पुलिस ने मामले में भीड़ को उकसाने के आरोप में संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर केस दर्ज किया है। साथ ही स्थानीय विधायक के बेटे सोहेल पर भी केस दर्ज किया गया है। FIR के बाद जियाउर्रहमान ने कहा कि ये पूर्वनियोजित घटना है। इसके लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा।
Sambhal Violence Update : इधऱ सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर हालात के लिए सीधे-सीधे बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जानबूझकर हिंसा कराई गई है, ताकि चुनाव की बेईमानी पर चर्चा न हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया कि संभल की घटना गोधरा कांड की तरह विपक्ष की पूर्व नियोजित रणनीति थी।
सियासी आरोप-प्रत्यारोप से इतह पुलिस ने फिलहाल संभल में एक दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन राजनीतिक दल अपने-अपने मुताबिक सियासी रोटी सेंकने में पीछे नहीं रहे। संभल जा रहे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखऱ आजाद को पुलिस ने लौटा दिया। हालांकि बयानबाजी का सिलसिला जारी रहा।
Sambhal Violence Update : संभल जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर, इसे लेकर हर पक्ष का अपना-अपना दावा है। इसे सर्वे के दौरान हुई हिंसा से कई सवालों को जन्म दिया है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि सर्वे पर संभल को किसने सुलगाया। नकाबपोश चेहरों के पीछे किसकी साजिश है?
https://youtu.be/o99OaAVcGEk?si=lAtde25e1PoEbojd
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Violence in Sambhal.. uproar and questions? Whose conspiracy is behind the masked faces?
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm