EPFO PF Update Process 2026 : सावधान! आपकी पुरानी कंपनी की एक छोटी सी गलती फंसा सकती है आपका पूरा पीएफ का पैसा, रिजेक्शन से बचना है तो तुरंत अपनाएं ये तरीका

अगर आपके EPFO खाते में जानकारी गलत है, तो PF निकालने में बड़ी दिक्कत आ सकती है। जानिए कैसे कुछ आसान स्टेप्स में डेटा मिसमैच ठीक कर अपना पैसा सुरक्षित निकाल सकते हैं।

EPFO PF Update Process 2026 : सावधान! आपकी पुरानी कंपनी की एक छोटी सी गलती फंसा सकती है आपका पूरा पीएफ का पैसा,  रिजेक्शन से बचना है तो तुरंत अपनाएं ये तरीका

EPFO PF Update Process 2026 / Image Source : file

Modified Date: April 18, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: April 18, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गलत डिटेल्स के कारण PF निकालने में आ सकती है परेशानी
  • डेटा मिसमैच होने पर EPFO क्लेम रिजेक्ट कर सकता है
  • आसान प्रक्रिया से सुधार सकते हैं अपनी जानकारी

नई दिल्ली : EPFO PF Update Process 2026 ईपीएफओ (EPFO) खाते में जमा होने वाली राशि रिटायरमेंट के बाद का मुख्य सहारा होती है। हालांकि, कई बार पिछली कंपनी द्वारा अनजाने में दर्ज की गई गलत जानकारी के कारण कर्मचारियों को अपना ही पैसा निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर इस गलती का पता तब चलता है जब कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम करता है और डेटा मिसमैच हो जाता है। अच्छी खबर यह है कि ईपीएफओ ने इस तरह की भूल को सुधारने के लिए एक प्रक्रिया तय की है।

डेटा मिसमैच का नुकसान

अगर आपके पीएफ खाते में कोई भी डिटेल जैसे नाम, जन्मतिथि या जॉइनिंग डेट गलत है, तो निकासी के समय वेरिफिकेशन प्रक्रिया रुक सकती है। इसे बैंक के ई-केवाईसी (e-KYC) की तरह ही अनिवार्य माना जाता है। जब तक आपकी जानकारी पूरी तरह से मेल नहीं खाती, ईपीएफओ आपके क्लेम को रिजेक्ट कर सकता है। यानी, आपातकालीन स्थिति में भी आप अपने पैसे तब तक नहीं निकाल पाएंगे जब तक कि वेरिफिकेशन पूरा न हो जाए। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ही पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।

गलत जानकारी सुधारने का तरीका

पिछली कंपनी की ओर से की गई डेटा एंट्री की गलती को आप इन आसान चरणों में ठीक कर सकते हैं

  • पोर्टल पर जाएँ: सबसे पहले ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • विकल्प चुनें: वहां मौजूद ‘following information is incorrect’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स अपडेट करें: इस विकल्प के जरिए आप अपनी गलत जानकारियों को सही कर सकते हैं।
  • हस्ताक्षर और प्रिंट: सही जानकारी दर्ज करने के बाद उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और उस पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • कंपनी और ऑफिस वेरिफिकेशन: इस फॉर्म को अपनी उसी पिछली कंपनी के पास ले जाएँ जहाँ से गलती हुई थी। कंपनी के अधिकारी इसे अप्रूव कर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय (EPFO Regional Office) में जमा करेंगे, जिसके बाद डेटा हमेशा के लिए ठीक हो जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.