Jabalpur News: इस कंपनी में हिंदू युवतियों को गौमांस खाने के लिए किया गया मजबूर, मध्यप्रदेश तक पहुंची विरोध की चिंगारी, यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इस कंपनी में हिंदू युवतियों को गौमांस खाने के लिए किया गया मजबूर, Jabalpur News: Protest Over Nashik Conversion
जबलपुर। Jabalpur News: महाराष्ट्र में नासिक स्थित एक प्राइवेट कंपनी के दफ़्तर में कथित यौन उत्पीड़न और ज़बरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इसे लेकर अब देशभर में विरोध का दौर शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी इस मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दमोहनाका क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
Jabalpur News: प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश रैली निकालते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों का पुतला दहन भी किया। विहिप नेताओं का कहना है कि नासिक में हुई घटना बेहद गंभीर है और इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए उन्होंने इसे “कॉर्पोरेट जिहाद” बताया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Facebook


