Government schemes for women: गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं यह योजना.. आवेदन करने पर खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
Government schemes for women ओड़िशा में भगवान जगन्नाथ की बहन देवी सुभद्रा योजना के नाम पर इस योजना का नाम रखा गया है। इस योजना के जरिए 1 करोड़ से …
Subhadra yojana online apply
Government schemes for women : भुवनेश्वर: राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की जनहितैषी योजनाएं लाती हैं। आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं का विकास करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाओं के माध्यम से उनके खाते में सीधे पैसे डालकर उनकी सहायता करती है। ओडिशा की सरकार ने भी एक इसी तरह की योजना चलाई है, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया। इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है, जिसकी लाभार्थी केवल महिलाएं ही हैं। ओड़िशा में भगवान जगन्नाथ की बहन देवी सुभद्रा के नाम पर इस योजना का नाम रखा गया है। इस योजना के जरिए 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाएगा।
Subhadra yojana online apply
दो किश्तों में 10 हजार रुपये
Government schemes for women : इस योजना के तहत महिलाओं को साल में दो किस्तों में पैसा मिलेगा। इनमें पहली किश्त रक्षाबंधन और दूसरी किश्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाएगी। इसके जरिए 10,000 रुपये दो किश्तों अर्थात पांच-पांच हजार रुपये के रूप में मिलेंगे। फिलहाल इस योजना को साल 2028-29 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
Government schemes for women : इस योजना का लाभ केवल ओडिशा की निवासी महिलाओं को मिलेगा. इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ आर्थिक शर्तें भी हैं। मसलन, जो महिलाएं किसी दूसरी योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही हैं और उन्हें 1,500 रुपये से अधिक हर महीने मिल रहे हैं, तो इस योजना के तहत पात्र नहीं होंगी। इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिनकी सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ये महिलाएं होंगी अपात्र
Government schemes for women : सरकारी कर्मचारी और इनकम टैक्स अदा करने वाली महिलाएं भी इस योजना से बाहर रहेंगी. यह वित्तीय सहायता सीधे प्रत्येक लाभार्थी महिला के आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे खातों की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। महिलाओं को एक सुभद्रा डेबिट कार्ड भी मिलेगा। इस कार्ड से जो महिलाएं अपने क्षेत्र में सबसे अधिक डिजिटल लेन-देन करेंगी, उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
बैंक अकाउंट डिटेल्स
निवास प्रमाण पत्र
इनकम सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज फोटो
ई-केवाईसी दस्तावेज
समाज कल्याण योजना से जुड़े दस्तावेज
इस योजना के लिए अभी कोई आखिरी डेट नहीं है, ताकि सभी पात्र व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकें.
Government schemes for women
कैसे करें आवेदन?
सुभद्रा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और डिजिटल है.
सुभद्रा योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन में अपने व्यक्तिगत डाटा जैसे नाम, पता, उम्र, आधार नंबर और बैंक खाता विवरण भरें और आखिरी में सबमिट करें.
#Odisha Government distributed financial assistance of Rs 5,000 each to more than 20 lakh women in the 3rd phase disbursement of #SubhadraYojana, a flagship scheme aimed at empowering women during a special event in Sundargarh today.
Fulfilling a key promise of our Govt, the… pic.twitter.com/dqkTL1SptB
— Upasna Mohapatra (@UpasnaMohapatra) November 24, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Under the Subhadra Yojana, women will get 10 thousand rupees every year in two installments
Sarkari Yojana | Govt Schemes
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm