LIC Smart Pension Scheme / Image Source : AI GENRATED
नई दिल्ली : LIC Smart Pension Scheme रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी हर किसी का सपना होता है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसी योजना संचालित करती है, जहाँ आपको सिर्फ एक बार निवेश करना है और अगले महीने से ही आपके खाते में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं LIC सरल पेंशन योजना की, जो सुरक्षित निवेश और लाइफटाइम गारंटीड इनकम चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
यह एक इमिडिएट एन्युटी (Immediate Annuity) प्लान है। इसका मतलब है कि पॉलिसी लेते ही आपकी पेंशन शुरू हो जाती है। यह एक नॉन-लिंक्ड प्लान है, यानी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इनकम की गारंटी मिलती है।
अगर कोई निवेशक अपनी रिटायरमेंट पूंजी से एकमुश्त ₹20 लाख का निवेश इस योजना में करता है, तो उसे शानदार रिटर्न मिलता है सालाना पेंशन: 1,36,000, छमाही पेंशन: 66,640, तिमाही पेंशन: 32,980, मंथली पेंशन: 10,880,
कम से कम 1 लाख का निवेश जरूरी है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।आप इसे अकेले या पति-पत्नी के साथ जॉइंट नाम पर भी ले सकते हैं। निवेशक अपनी सुविधा अनुसार मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन चुन सकते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद, निवेश की गई पूरी मूल राशि (Base Premium) नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।