NPS Rules 2026 : सरकारी कर्मचारियों की मौज! NPS के नए नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब रिटायरमेंट के बाद मिलेंगे इतने पैसे

Ads

केंद्र सरकार ने NPS नियम 2026 लागू कर दिए हैं, जिससे सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद बेहतर और सुरक्षित पेंशन मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 03:56 PM IST

NPS Rules 2026 / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • NPS नियम 2026 लागू, कर्मचारियों की चिंता कम
  • सैलरी का 10% कर्मचारी और 14% सरकार का योगदान
  • देरी होने पर अब सरकार देगी ब्याज

नई दिल्ली : NPS Rules 2026 हर सरकारी कर्मचारी चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसका जीवन बिना किसी आर्थिक तंगी के सुकून से बीते। पिछले कुछ समय से नई पेंशन स्कीम (NPS) को लेकर कर्मचारियों के मन में काफी डर और सवाल थे कि उन्हें बुढ़ापे में कितना पैसा मिलेगा। इन सभी चिंताओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अब एनपीएस रूल्स 2026 लागू कर दिए हैं। ये नियम उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2004 के बाद नौकरी शुरू की है। पुरानी पेंशन वाले कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

नई सरकारी नौकरी लगते ही खुलेगा पेंशन खाता

नए नियमों के अनुसार, अब आपकी पेंशन की बचत आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) पर निर्भर करेगी। आपकी सैलरी से 10% पैसा कटेगा और सरकार अपनी तरफ से इसमें 14% हिस्सा मिलाएगी। सरकार का यह बड़ा योगदान भविष्य में एक मोटा फंड बनाने में आपकी मदद करेगा। एक और अच्छी बात यह है कि अगर ऑफिस की किसी गलती से आपका पैसा समय पर खाते में जमा नहीं होता, तो अब सरकार उस देरी के लिए आपको ब्याज भी देगी। New Pension Scheme Update  साथ ही, अब नई नौकरी लगते ही तुरंत आपका पेंशन खाता (PRAN) खोल दिया जाएगा, ताकि पहले ही महीने से आपकी बचत शुरू हो सके।

इस बात पर तय होगी पेंशन

जब आप रिटायर होंगे, तो आपकी पेंशन इस बात पर तय होगी कि आपके खाते में कुल कितना पैसा जमा हुआ और उस पर कितना मुनाफा मिला। आप अपनी कुल जमा पूंजी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ निकाल सकेंगे और बाकी बचे पैसे से आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। सरल शब्दों में कहें तो, सरकार ने इन नए नियमों के जरिए पेंशन सिस्टम को और भी आसान और सुरक्षित बना दिया है, ताकि सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें