अब कॉम्पिटिशन एग्ज़ाम के लिए बार-बार नहीं देना पड़ेगा शुल्क, लागू हुआ ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस सिस्टम’

इस राशि के भुगतान के बाद उम्मीदवार को अगली परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। इस बात की जानकारी CMO Rajasthan के अधिकारिक ट्वीटर अकाउट पर दी गई है।

अब कॉम्पिटिशन एग्ज़ाम के लिए बार-बार नहीं देना पड़ेगा शुल्क, लागू हुआ ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस सिस्टम’

One Time Resistration Fees System Kya hai

Modified Date: July 15, 2023 / 05:42 pm IST
Published Date: July 15, 2023 5:42 pm IST

जयपुर: राजस्थान में अब परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बार-बार रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Resistration Fees System Kya hai) प्रणाली शुरू की।

विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक्शन मोड में आई कांग्रेस, पाटन पूर्व विधायक ने की PC, जानें क्या कहा… 

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन शुल्क जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बता दें कि अब सरकार ने ऐलान किया है की राज्य में सभी परीक्षार्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली शुरू की गई है। इसके माध्यम से आवेदक राज्य की सभी सरकारी परीक्षाओं में सरलता से बैठ सकेंगे।

‘वो बड़े-बड़े चौधरियों का क्लब, मैं तो अछूत हूं…’, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

राज्य सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली में भी कुछ नियम तय किए हैं, जिनके पालन होने पर ही उम्मीदवार परीक्षा में बैठ पाएंगे। इस प्रणाली के लिए सरकार ने सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपए तथा शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। (One Time Resistration Fees System Kya hai) इस राशि के भुगतान के बाद उम्मीदवार को अगली परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। इस बात की जानकारी CMO Rajasthan के अधिकारिक ट्वीटर अकाउट पर दी गई है।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown