PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त नहीं मिली तो क्या स्कीम से बाहर हो गए किसान? अब लाखों किसानों के मन में सवाल, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

PM Kisan 23rd Installment: 20 जून के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 2,000 रुपये की किस्त आई है। लेकिन करीब 2 करोड़ किसानों को खाते में अभी तक पैसे नहीं आए। इससे उनमें चिंता बढ़ गई है कि आगे की किस्तें मिलेगी या नही और इस समस्या को लेकर वे किससे संपर्क करें।

PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त नहीं मिली तो क्या स्कीम से बाहर हो गए किसान? अब लाखों किसानों के मन में सवाल, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

(PM Kisan 23rd Installment/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 22, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: June 22, 2026 4:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी।
  • लगभग 2 करोड़ किसानों को इस बार 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली।
  • e-KYC, आधार लिंक और जमीन सत्यापन न होने से भुगतान रुक सकता है।

नई दिल्ली: PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस दौरान करोड़ों किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए, जिससे करोड़ों किसानों के चेहरे पर खुशी आई। लेकिन सभी किसानों को यह लाभ नहीं मिला। लगगभग 12 करोड़ पंजीकृत किसानों में से करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ही पैसा पहुंचा, जबकि 2 करोड़ से अधिक किसान इस बार भुगतान से वंचित रह गए।

किस वजह से नहीं आई किस्त

जिन किसानों के खातों में किस्त नहीं आई है उसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण e-KYC पूरी न होना है। इसके अलावा आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना या जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन न होना भी भुगतान रुकने की वजह है। कुछ मामलों में पात्रता को लेकर भी जांच चल रही है। जैसे एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों का योजना का लाभ लेना।

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपनी किस्त की स्थिति पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP की जरूरत होती है। यहां से किसान यह पता लगा सकते हैं कि उनकी किस्त जारी हुई है या किसी कारण से रोकी गई है। इससे उन्हें अपनी स्थिति को समझने में मदद मिलती है।

स्टेटस में क्या संकेत मिलते हैं?

अगर किसी किसान के स्टेटस में ‘Withheld’, ‘Under Verification’ या ‘Eligibility Under Review’ लिखा दिख रहा है तो इसका मतलब है कि उनका मामला अभी जांच में है। ऐसे किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द जरूरी दस्तावेज अपडेट करें और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा न करने पर आगे की किस्तें भी अटक सकती हैं।

समस्या होने पर कहां करें संपर्क

किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यहां eMitra चैटबॉट के जरिए मदद मिलती है। इसके अलावा CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी करवाई जा सकती है। यदि समस्या बनी रहती है तो किसान पोर्टल पर उपलब्ध ‘Search your Point of Contact (POC)’ विकल्प से राज्य और जिला नोडल अधिकारियों की जानकारी लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।