iPhone Air Price Drop: जिस पल का था इंतजार, आखिर वो आ ही गया! iPhone 17 Air हुआ इतना सस्ता कि ऑफर देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!

iPhone Air Price Drop: Apple के सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air को खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। इस प्रीमियम iPhone पर अब तक की बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। पहले के मुकाबले काफी सस्ता होकर यह करीब 90,000 रुपये में मिल रहा है। जिससे खरीदारों के लिए अच्छी बचत का मौका है।

iPhone Air Price Drop: जिस पल का था इंतजार, आखिर वो आ ही गया! iPhone 17 Air हुआ इतना सस्ता कि ऑफर देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!

(iPhone Air Price Drop/ Image Credit: Apple)

Modified Date: June 18, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: June 18, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iPhone Air पर मिल रहा है करीब 30,000 रुपये तक का कुल फायदा।
  • Apple का सबसे पतला iPhone, सिर्फ 5.6mm मोटाई के साथ।
  • 6.5 इंच LTPO OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट।

नई दिल्ली: iPhone Air Price Drop: Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इसकी ऊंची कीमत की वजह से अब तक इसे नहीं खरीद पाए थे तो अब आपके पास शानदार बचत के साथ इसे खरीदने का अच्छा मौक है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ यह फोन अपने बेहद स्लिम डिजाइन की वजह से काफी चर्चा में रहा था। प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह iPhone यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

दमदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। फोन की मोटाई सिर्फ 5.6mm है जो इसे Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone बनाती है। इसके अलावा इसमें कंपनी का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है। जो iPhone 17 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए iPhone Air के पीछे 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। हालांकि इसमें मल्टी-कैमरा सेटअप नहीं मिलता, किन कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी बताई जा रही है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं डिवाइस में 3149mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह बैटरी पर्याप्त माना जा रहा है।

Amazon और Flipkart पर मिल रहे शानदार ऑफर

iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह फोन 19 प्रतिशत की छूट के बाद 96,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर और कैशबैक के जरिए करीब 7,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। कुल मिलाकर ग्राहकों को लगभग 30,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर Galaxy S26 Ultra पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। Flipkart पर इसका 12GB+256GB वेरिएंट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।