Vibe Trailer Release: Vibe के सेट पर खूब खाए लात-घूंसे! Preity Zinta ने बताया शूटिंग के दौरान क्या-क्या हुआ? ट्रेलर पर भी कही ये बड़ी बात

Ads

Vibe Trailer Release: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदार में हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक देखने को मिलती है। जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 01:06 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 01:13 PM IST

(Vibe Trailer Release/ Image Credit: amazonmgmstudiosin Instagram)

HIGHLIGHTS
  • कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज।
  • प्रीति जिंटा नए एक्शन अवतार में नजर आईं।
  • फिल्म में कॉमेडी के साथ जबरदस्त एक्शन।

मुंबई: Vibe Trailer Release: कुणाल खेमू की दूसरी निर्देशित फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर 2 सितंबर को रिलीज (Vibe Trailer Release) हो गया है। फिल्म में कुणाल खेमू खुद मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीावास्तव, वंशिका धीर और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कुणाल की सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का खास कैमियो भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

प्रीति जिंटा का दिखा नया अवतार

फिल्म के ट्रेलर में प्रीति जिंटा को एक अलग और दमदार (Vibe Trailer Release) अंदाज में देखा जा सकता है। वह मैडम एच का किरदार निभा रही हैं जो फिल्म के दोनों मुख्य किरदारों को एक खतरनाक मिशन पर भेजती हैं। प्रीति का एक्शन अवतार देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। लंबे समय बाद उन्हें इस तरह के एक्शन-कॉमेडी रोल में देखकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।

आम दोस्तों से बनेंगे मिशन के हीरो

ट्रेलर में कुणाल खेमू के किरदार हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार बग्स की कहानी दिखाई गई है। दोनों सामान्य जिंदगी जीने वाले दोस्त हैं। लेकिन देश के सामने एक बड़ा खतरा आने के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। दोनों को एक ऐसे मिशन पर भेजा जाता है जिसके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं होते। उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि यह मिशन उन्हें कितनी बड़ी परेशानी में डालने वाला है।

एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का

‘वाइब’ का ट्रेलर मजेदार डायलॉग, दोस्ती वाली नोकझोंक और कॉमेडी के साथ तेज-तर्रार एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में पेपी म्यूजिक और कई रोमांचक मोड़ भी देखने को मिलते हैं। कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि मेकर्स ने हंसी और एक्शन को साथ लेकर एक मनोरंजक कहानी प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

प्रीति ने बताया कितना मुश्किल था एक्शन

ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रीति जिंटा ने फिल्म के एक्शन सीन्स (Vibe Trailer Release) को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इन दृश्यों की शूटिंग आसान नहीं थी। एक्शन सीक्वेंस के दौरान लंबे समय तक शूट करना पड़ा और उन्हें कई बार लात-घूंसे भी लगे, जिससे चोटें आईं। उन्होंने अपनी एक्शन टीम का शुक्रिया अदा किया। ‘वाइब’ कुणाल खेमू की बतौर निर्माता पहली फिल्म भी है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

इन्हें भी पढ़ें:

‘वाइब’ फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

‘वाइब’ का ट्रेलर 2 सितंबर 2026 को रिलीज किया गया।

‘वाइब’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?

फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर और अन्य कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म में प्रीति जिंटा का किरदार क्या है?

प्रीति जिंटा फिल्म में मैडम एच का किरदार निभा रही हैं, जो एक खास मिशन के लिए दोनों दोस्तों को भेजती हैं।

क्या ‘वाइब’ में शर्मिला टैगोर भी नजर आएंगी?

हां, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर फिल्म में एक खास कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी।