PM Shri Air Ambulance: मध्य प्रदेश एयर एम्बुलेंस संचालित करने वाला देश का पहला राज्य.. CM ने सदन में बताया, कैसे मिल रहा आम प्रदेशवासियों को इसका लाभ, सुनें
PM Shri Air Ambulance Service Madya Pradesh: मध्य प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से 109 मरीज लाभान्वित, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी।
PM Shri Air Ambulance Service Madya Pradesh || Image- MP DPR File
- देश की पहली सरकारी एयर एम्बुलेंस सेवा
- 109 मरीजों को मिला लाभ
- आयुष्मान लाभार्थियों को निःशुल्क सुविधा
भोपाल: विधानसभा में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने अपने महत्वकांक्षी पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के सफलता और इसकी उपयोगिता का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि, मध्य प्रदेश देश का पहला और इकलौता राज्य है जहां सरकार द्वारा एयर एम्बुलेंस की सेवा संचालित की जा रही है। (PM Shri Air Ambulance Service Madya Pradesh) सरकार का प्रयास है अमीर-गरीब के साथ हर वर्ग के प्रदेशवासियों के सेहत की चिंता करना। इसके लिए जहां हेलीकॉप्टर और विमान दोनों का उपयोग परिस्थिति अनुसार किया जा रहा है।
सीएम ने बताया कि, कोई भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज, जो आयुष्मान कार्ड का लाभार्थी है, उसे इलाज में बड़े अस्पताल रिफर करने की आवश्यकता है या नहीं, इसका निर्णय चिकित्सक और जिले के कलेक्टर लेंगे। सीएम ने बताया कि, इस साल अबतक 109 मरीजों को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से बड़े अस्पतालों में रिफर किया जा चुका है।
मध्यप्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 109 गंभीर रोगियों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति को भी प्रोत्साहित कर रही है : CM… pic.twitter.com/xHnoJyou80
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 20, 2026
![]()
क्या है पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा?
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा मध्य प्रदेश सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का सशक्त उदाहरण है। गंभीर रूप से बीमार और आपातकालीन मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से उन परिस्थितियों में जहाँ हर मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा निःशुल्क प्रदान कर सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आर्थिक स्थिति उपचार में बाधा न बने। पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह सेवा इस बात का सशक्त उदाहरण है कि आपात परिस्थितियों में समय पर उपलब्ध उन्नत चिकित्सा परिवहन कितने अनमोल जीवन बचा सकता है।
नवजात से वरिष्ठ नागरिक तक, सभी के लिए जीवन रक्षक
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत भोपाल से पूरे प्रदेश के लिए 24 घंटे, सातों दिन आपातकालीन चिकित्सा परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। यह व्यवस्था गंभीर रोगियों को कम से कम समय में उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। (PM Shri Air Ambulance Service Madya Pradesh) सेवा प्रारंभ होने के कुछ ही महीनों में बड़ी संख्या में गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर उपचार उपलब्ध कराया गया है। इनमें नवजात शिशु, वरिष्ठ नागरिक, सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीज, हार्ट अटैक एवं न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियां, अंग प्रत्यारोपण जैसे अति संवेदनशील मामले शामिल हैं। इन सभी परिस्थितियों में हर मिनट निर्णायक रहा, जहां एयर एम्बुलेंस ने जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
2025-26 के आंकड़े उल्लेखनीय
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा की उपयोगिता में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 में उपयोगिता में लगभग 22 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई। फिक्स्ड विंग एयर एम्बुलेंस की औसत उपयोगिता में 30 प्रतिशत और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस की उपयोगिता में 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है। योजना प्रारंभ से अब तक कुल 118 लाभार्थियों को इस सेवा का सीधा लाभ प्राप्त हुआ है।
संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया
एयर एम्बुलेंस सेवा की उपयोगिता के विस्तार हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गयी है। (PM Shri Air Ambulance Service Madya Pradesh) संशोधित प्रस्ताव में स्वीकृति एवं पात्रता की प्रक्रिया को सरल किया गया है, आपातकालीन उपचार के अतिरिक्त अंगदान हेतु परिवहन, आपदा प्रबंधन, विशेष मेडिकल टीमों को सेवा में शामिल किया गया है।
प्रशासनिक समन्वय और जन-जागरूकता
सेवा के प्रभावी उपयोग हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों एवं जिला कलेक्टरों को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। साथ ही, विभाग द्वारा आमजन में एयर एम्बुलेंस सुविधा के प्रति व्यापक जन-जागरूकता भी की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सीटों के बंटवारे पर बाचतीत के लिए टी आर बालू के नेतृत्व में समिति गठित की
- प्रधानमंत्री के ‘आत्मसमर्पण’ के कारण देश के लिए कठिन परीक्षा बन गया व्यापार समझौता: कांग्रेस
- वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स में एकल और युगल के लिए वाइल्ड कार्ड
- पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपहरण के ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया, आरोपी हिरासत में
- संन्यास लेने के नौ साल बाद पेशेवर मुक्केबाजी में वापसी करेंगे अजेय फ्लॉयड मेवेदर

Facebook


