PM Vishwakarma Yojana 2026 : बिना गारंटी पाएं 3 लाख का लोन! मोदी सरकार की इस स्कीम ने बदली कारीगरों की किस्मत, जानें अप्लाई करने का तरीका

PM Vishwakarma Yojana के तहत पारंपरिक कारीगरों को बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। इसके साथ ट्रेनिंग, स्टाइपेंड और टूलकिट की सुविधा भी मिलती है।

PM Vishwakarma Yojana 2026 : बिना गारंटी पाएं 3 लाख का लोन! मोदी सरकार की इस स्कीम ने बदली कारीगरों की किस्मत, जानें अप्लाई करने का तरीका

PM Vishwakarma Yojana 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: April 20, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: April 20, 2026 11:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिना गारंटी 3 लाख तक का लोन
  • मात्र 5% ब्याज दर
  • 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल

नई दिल्ली : PM Vishwakarma Yojana 2026  अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी बाधा बन रही है, तो केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करा रही है। खास बात यह है कि यह लोन बेहद कम ब्याज दर पर दिया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हुनरमंद लोग आत्मनिर्भर बन सकें।

किसे मिलेगा लाभ और लोन की राशि?

इस योजना में लोहार, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, कारपेंटर, नाव बनाने वाले, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, मछली का जाल बनाने वाले और खिलौने बनाने वाले समेत कुल 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। लाभार्थियों को कुल 3 लाख रुपये का लोन दो चरणों में मिलता है। Modi Government Loan Scheme पहले चरण में व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये और विस्तार के लिए दूसरे चरण में 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस पर ब्याज की दर महज 5% रखी गई है और इसके लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।

ट्रेनिंग , स्टाइपेंड और दस्तावेज

सरकार मास्टर ट्रेनरों के जरिए ट्रेनिंग भी देती है, जिसके दौरान लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिलता है। PM Vishwakarma Loan Interest Rate इसके अलावा, टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपये और पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट व आईडी कार्ड भी दिया जाता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है। आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

pmvishwakarma.gov.in पर जाकर कर सकते है आवेदन

17 सितंबर 2023 को शुरू हुई इस योजना से अब तक लाखों कारीगर जुड़ चुके हैं। हालिया अपडेट के अनुसार, MSME मंत्रालय ने लाभार्थियों को उनकी व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए AI ट्रेनिंग देना भी शुरू किया है। यदि आप भी इस श्रेणी में आते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.