Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी के लिए अब नहीं होगी पैसों की टेंशन! बस एक छोटी सी बचत से ऐसे बन सकता है 70 लाख का फंड!

Ads

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे भविष्य के खर्चों के लिए एक सुरक्षित बचत योजना है। इसमें माता-पिता सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। लंबे समय तक निवेश करने पर यह योजना करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा का बड़ा फंड तैयार कर सकती है।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 05:04 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 05:13 PM IST

(Sukanya Samriddhi Yojana/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • बेटी के भविष्य के लिए सरकार की सुरक्षित बचत योजना है।
  • सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
  • योजना में फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।

नई दिल्ली: Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक लोकप्रिय बचत योजना हगै। इसमें माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरतों के लिए लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं। अगर इस योजना में हर साल 1.5 लाख रुपये जमा किए जाएं तो मैच्योरिटी पर करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है। यही कारण है कि यह योजना कई परिवारों की पसंद बनी हुई है। फिलहाल इस योजना में 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है जो कंपाउंडिंग के जरिए निवेश को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे बनता है 70 लाख रुपये का फंड? (How is a Large Fund Built?)

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में अगर कोई अभिभावक हर साल 1.5 लाख रुपये यानी करीब 12,500 रुपये प्रति महीने निवेश करता है तो 15 साल में कुल 22.5 लाख रुपये जमा होते हैं। इसके बाद निवेश पर मिलने वाला ब्याज लगातार जुड़ता रहता है और 21 साल की अवधि पूरी होने पर यह रकम बढ़कर लगभग 70 से 72 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इस योजना में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। जिससे लंबे समय में छोटी बचत भी बड़ी रकम में बदल सकती है।

इस योजना से मिलने वाले फायदे (Sukanya Samriddhi Yojana Benefits)

यह योजना खासतौर पर बेटियों के आर्थिक भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इसमें न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है। खाता खुलने के बाद 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं जबकि योजना 21 साल बाद पूरी होती है। बेटी की उम्र 18 साल होने के बाद उच्च शिक्षा जैसी जरूरतों के लिए कुछ राशि निकालने की सुविधा भी मिलती है। सरकारी योजना होने के कारण इसमें निवेश बेहद सुरक्षित माना जाता है।

टैक्स बचत के साथ सुरक्षित निवेश (Safe Investment with Tax Savings)

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करने वालों को टैक्स का भी लाभ मिलता है। इसमें जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि भी टैक्स फ्री होती है। जो माता-पिता बिना ज्यादा जोखिम के बेटी के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं उनके लिए यह योजना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

सुकन्या समृद्धि योजना किसके लिए शुरू की गई है?

यह योजना बेटियों की पढ़ाई, शादी और भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है।

SSY में हर साल कितना निवेश किया जा सकता है?

इस योजना में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है।

70 लाख रुपये का फंड कैसे तैयार हो सकता है?

अगर हर साल 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा किए जाएं, तो कंपाउंडिंग के कारण 21 साल में यह रकम करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि कितनी होती है?

इसमें 15 साल तक निवेश करना होता है और खाता खुलने के 21 साल बाद मैच्योर होता है।