LIC Bima Sakhi Yojana UP : 10वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! अब घर बैठे कमा सकते हैं हजारों, इस योजना ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
Uttar Pradesh में Yogi Adityanath सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में LIC बीमा सखी नियुक्त करने जा रही है।
LIC Bima Sakhi Yojana UP / Image Source : AI GENERATED
- 57,000 ग्राम पंचायतों में होगी नियुक्ति।
- पहले साल 7,000 मासिक स्टाइपेंड।
- पॉलिसी पर अलग से कमीशन मिलेगा।
लखनऊ: LIC Bima Sakhi Yojana UP उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, अगले तीन वर्षों में प्रदेश की सभी 57,000 ग्राम पंचायतों में एक-एक LIC बीमा सखी’ की नियुक्ति की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और रोजगार का संगम
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) की डायरेक्टर दीपा रंजन ने बताया कि इस योजना के लिए LIC और DAY-NRLM के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ है। आपकों बता दें की बीमा सखी बनने वाली महिलाओं को पहले साल 7,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। दूसरे साल यह राशि 6,000 और तीसरे साल 5,000 रुपये होगी। इसके अलावा, पॉलिसी कराने पर उन्हें आकर्षक कमीशन भी मिलेगा।
- पात्रता: 18 से 70 वर्ष की महिलाएं, न्यूनतम 10वीं पास।
- स्टाइपेंड (3 वर्ष): प्रथम वर्ष ₹7,000/माह, दूसरे वर्ष ₹6,000/माह, और तीसरे वर्ष ₹5,000/माह।
- आय: स्टाइपेंड के अलावा, बेची गई पॉलिसियों पर कमीशन।
- लक्ष्य: यूपी में 3 साल में 57,000 महिलाओं को बीमा सखी बनाने का लक्ष्य।
- आवेदन: LIC की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय LIC कार्यालय के माध्यम से।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना के लाभ
- नियमित आय: स्टाइपेंड के जरिए स्थिर आमदनी।
- कमीशन: प्रदर्शन-आधारित अतिरिक्त आय।
- महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को घर के पास रोजगार।
Bima Sakhi Stipend Details 5,000 बीमा सखियों का लक्ष्य
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,000 बीमा सखियों का लक्ष्य है, जिसके लिए अब तक 3,397 आवेदन मिल चुके हैं। मार्च 2026 तक अधिकतम नियुक्तियां पूरी करने की तैयारी है। महिलाओं को 25 घंटे का विशेष भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण (IC-38) दिया जा रहा है। अब तक 469 महिलाएं IRDAI परीक्षा पास कर आधिकारिक रूप से नियुक्त हो चुकी हैं। वर्ष 2026-27 के लिए 20,000 नई बीमा सखियों की नियुक्ति का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।
गांव-गांव तक पहुंचेगी बीमा सुरक्षा
इस योजना का दोहरा लाभ है एक तरफ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थायी रोजगार मिल रहा है, तो दूसरी तरफ गांव के अंतिम व्यक्ति तक बीमा सेवाओं की पहुंच आसान हो रही है। सरकार ब्लॉक और जिला स्तर पर अस्थायी परीक्षा केंद्र और ट्रेनिंग कैलेंडर तैयार कर रही है ताकि अनुभवी बीसी सखी और बैंक सखी को प्राथमिकता के आधार पर इस कैडर से जोड़ा जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Korba Viral Video : नशे में धुत रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा! स्कॉर्पियो से उतरकर कर दिया ऐसा कांड, लव ट्रायंगल के चक्कर में पार की सारी हदें
- Sakti Ghar Wapsi News : एक साथ 500 से अधिक परिवारों की ‘घर वापसी’, जूदेव ने खुद चरण पखार कर किया स्वागत, बोले—अब नहीं रुकेगा ये सिलसिला
- 12th Board Hindi Exam Cancelled: 12वीं बोर्ड के हिंदी की परीक्षा हुई रद्द, अब इस दिन फिर से होंगे एग्जाम, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश

Facebook


