BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Satna Tuition Teacher: स्टूडेंट की मम्मी से ट्यूशन टीचर को हुआ प्यार, मौका मिलते ही बनाते थे सम्बन्ध, फिर पति को पता चलते ही आशिक का कर दिया ये हाल… जानकर उड़ जाएंगे होश

स्टूडेंट की मम्मी से ट्यूशन टीचर को हुआ प्यार, मौका मिलते ही बनाते थे सम्बन्ध…Satna Tuition Teacher: Tuition teacher fell in love with

Satna Tuition Teacher | Image Source | IBC24

Satna Tuition Teacher | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 17 Jun 2025 | 6:50 pmModified: 17 Jun 2025 | 6:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. सतना- प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
  2. बिहार के युवक की नहर किनारे पत्थर से कुचलकर हत्या,
  3. एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार,

सतना: Satna Tuition Teacher: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर चौकी के बड़ेरा गांव में 11 जून को नहर के किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान पवन कुमार जो मधेपुरा बिहार का निवासी था। प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी राजीव सिंह फिलहाल फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम बिहार रवाना हो चुकी है।

Read More : Couple Committed Suicide: जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, 3 दिन बाद मिली दर्दनाक कहानी, प्रेम में मौत को लगाया गले?

Satna Tuition Teacher: पुलिस ने बताया कि मृतक पवन और मुख्य आरोपी राजीव सिंह दोनों मधेपुरा के रहने वाले हैं। पवन, राजीव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था इसी दौरान उसका राजीव की पत्नी से प्रेम संबंध हो गया। करीब डेढ़ साल पहले पवन आरोपी की पत्नी को लेकर बेंगलुरु भाग गया था जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था। हाल ही में पवन और महिला वापस मधेपुरा लौटे थे।

Read More : Panchayat Sachiv Viral Video: नशे में धुत सचिव का वीडियो वायरल, पंचायत भवन में टेबल पर पैर रख सोता दिखा, ग्रामीण बोले- अब बर्दाश्त नहीं

Satna Tuition Teacher: पुलिस के अनुसार पवन 22 मई को अपने दोस्त अभिषेक सिंह के साथ डीएलएड की परीक्षा देने सतना आया था। दोनों ने धवारी में किराए पर कमरा लिया था। 11 जून को अंतिम पेपर देने के लिए वे एमएलबी स्कूल पहुंचे। परीक्षा में अभिषेक तो अंदर चला गया लेकिन पवन बाहर ही रुका रहा। इसके बाद वह लापता हो गया। अभिषेक ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। उसी दिन दोपहर को नहर किनारे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना आई जिसकी शिनाख्त अभिषेक ने की।

Read More : Rewa Hostel Incident: PG हॉस्टल की थाली में निकला खनखजूरा, 3 छात्र बीमार, मेस की गंदगी देख भड़के स्टूडेंट्स

Satna Tuition Teacher: जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राजीव, अपने साथी वीरेंद्र के साथ विशेष योजना के तहत सतना आया था। उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर से पवन को ऑटो में बिठाया और बड़ेरा गांव के पास नहर किनारे ले गए। वहां दोनों ने पवन के पैर बांधकर सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या की जांच में पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें मृतक दो संदिग्धों के साथ ऑटो में जाते दिखा। ऑटो चालक से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतक को अपना भाई बता रहा था और पैसे के लेन-देन की बात कह रहा था।

Read More : BJP Leader Viral Video: कानून का डंडा चला तो तिलमिलाया भाजपा नेता, आबकारी अफसर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल

Satna Tuition Teacher: पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर मोबाइल लोकेशन खंगाले गए जिसमें दोनों आरोपी घटना दिनांक को सतना में ही लोकेट हुए। पुलिस ने मधेपुरा पहुंचकर आरोपी राजीव सिंह के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। वहीं उसका साथी वीरेंद्र सिंह पकड़ा गया और सतना लाकर पूछताछ में उसने पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें बिहार में दबिश दे रही हैं। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में चल रही जांच में जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बड़ेरा गांव में 11 जून को मिले अज्ञात शव की पहचान पवन कुमार, निवासी मधेपुरा बिहार, के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके साथी अभिषेक सिंह द्वारा की गई, जो उसके साथ सतना परीक्षा देने आया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Satna Tuition Teacher: Tuition teacher fell in love with student's mother, used to have physical relationship with her whenever he got chance, then when husband came to know about it, she did this to the lover... you will be shocked to know

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm