Shubham Sahu Murder Case: इस पार्टी के नेता की सरेआम हत्या, शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार
Shubham Sahu Murder Case: इस पार्टी के नेता की सरेआम हत्या, शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

Shubham Sahu Murder Case/ Image Credit: IBC24
- शुभम साहू का शव लेकर पहुंचे SP ऑफिस।
- बड़ी संख्या में लोगों ने SP ऑफिस का किया घेराव।
- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
सतना। Shubham Sahu Murder Case: सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेव मोहल्ला में बीती रात की मध्यरात्रि एक सनसनीखेज वारदात में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के युवा नेता शुभम साहू की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। शुभम साहू पहले यूथ कांग्रेस में महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव पद पर रह चुके थे। हाल ही में उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भोपाल से सतना लौटे थे।
बीती रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं अब इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने SP ऑफिस का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Shubham Sahu Murder Case: दरअसल, युवा नेता शुभम साहू की हत्या के बाद से लोगों में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शुभम का शव लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम विपिन गौतम, पंकज गौतम और रिंकू गौतम हैं। तीनों एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोग शुभम साहू की नृशंस हत्या के बाद आक्रोशित थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Web Title: This party leader was murdered in public, family members reached SP office with the dead body, 3 accused arrested so far
सतना
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm