Ganga Mai ki Betiyan: गंगा लेगी दुर्गा का अवतार! सिद्धू के झूठ का हुआ अंत, क्या दुर्गावती की आँखों की दहकती आग, कर देगी सब कुछ तबाह?

Ads

Ganga Mai ki Betiyan: 'Zee TV' पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'गंगा मई की बेटियां' में आने वाले एपिसोड में, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या दुर्गावती, सिद्धू और स्नेहा के प्यार को अपनाएगी या अब मचाएगी उनकी ज़िन्दगी में असली तांडव?

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 07:13 PM IST

Ganga Mai ki Betiyan 28th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

HIGHLIGHTS
  • सिद्धू के झूठ का हुआ अंत!
  • खतरे में सहाना का भविष्य!
  • गंगा मई लेगी दुर्गा का अवतार!

Ganga Mai ki Betiyan: Zee TV‘ पर लगातार टी.आर.पी में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। लम्बे समय से दर्शकों को जिस पल का इंतज़ार था कि कब स्नेहा की सच्चाई, दुर्गावती के सामने आएगी? तो आपको बता दें कि वह मोड़ अब आ चूका है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: दुर्गावती ने सिद्धू और स्नेहा को पकड़ा रंगे हाथ!

जी हाँ! पिछले कुछ एपिसोड में अपने देखा कि दुर्गावती को शक होता है कि सिद्धू की ज़िन्दगी में कोई तो है जिससे वह छिप-छिपकर मिलता है। सिद्धू की प्रेमिका का पता लगाने के लिए वह एक जासूस भी हायर करती है जो पल-पल के खबर उसे देता रहे। तो आपको बता दें कि दुर्गावती, स्नेहा की सच्चाई जानने से बस कुछ ही पल दूर हैं।

दुर्गावती के पैरों तले खिसकी ज़मीन!

दुर्गावती को सुराग मिलता है कि सिद्धू अपनी प्रेमिका से मिलने जाने वाला है। इस बार वह ठान लेती है कि वह सच्चाई का पता लगाकर ही रहेगी। वह उनकी तलाश में निकलती है और बस स्टेशन पहुँचती है जहां अंततः वह सिद्धू और स्नेहा को एक साथ देख लेती है और पूरी तरह सन्न रह जाती है। कहानी में जबरदस्त मोड़ तो तब आता है जब वह जान जाती है कि स्नेहा ही वह लड़की है जिससे सिद्धू प्यार करता है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Promo: सिद्धू और स्नेहा के पीछे मंडराता काल!

स्नेहा, गंगा माई के साथ, बस में काम के सिलसिले से लुधियाना जा रही होती है। तभी सिद्धू उसे सरप्राइज देता है और गुलाब देते हुए अपने प्यार का इज़हार करता है और कहता है कि दूर मत जाइएगा। फिर स्नेहा, गुलाब को स्वीकार कर बस में बैठ जाती है। सिद्धू हाथ हिलाकर स्नेहा को अलविदा कहता है। आँखों में जलते हुए अंगारे लेकर, दुर्गावती यह दृश्य देख रही होती है। इस बात से बेखबर सिद्धू को अंदाज़ा भी नहीं है कि उसकी ज़िन्दगी में असली तूफ़ान तो अब शुरू होगा क्योंकि दुर्गावती के सामने उसका सबसे बड़ा राज़ खुल गया है।

दुर्गावती ने सिद्धू पर अँधा विश्वास किया था। लेकिन सिद्धू को झूठी कसम खाकर, उसकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा सच छिपाते हुए देख लिया है। यह विश्वासघात, प्यार से भी ज्यादा दर्दनाक है। इससे यह साफ़ हो गया कि अब दुर्गावती की प्रतिक्रिया शांत नहीं होगी।

Ganga Mai ki Betiyan 28th March 2026 written update: दुर्गावती की खतरनाक प्रतिक्रियाएँ!

इन प्रतिक्रियाओं में हो सकता है कि उसी समय सिद्धू का सामना करे और उससे सच्चाई जानने की हठ करे।
यह भी हो सकता है कि स्नेहा के प्रति उसकी नाराज़गी विकराल रूप ले ले, क्योंकि उसके मन में पहले से ही स्नेहा के लिए गलत राय थी।
दुर्गावती के दिल को गहरा सदमा लगा है, खासकर इसलिए क्योंकि उसने सिद्धू पर आँख मूंदकर विश्वास किया, किन्तु सिद्धू ने कसम खाने के बाद भी उससे झूठ बोला।
ऐसा भी हो सकता है कि दुर्गावती अभी चुप रहे और बाद में सही समय देखकर, किसी बड़े टकराव की योजना बनाए।

आने वाले एपिसोड में, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या दुर्गावती, सिद्धू और स्नेहा के प्यार को अपनाएगी या अब मचाएगी उनकी ज़िन्दगी में असली तांडव?

इन्हें भी पढ़ें:

क्या दुर्गावती ने सिद्धू और स्नेहा को रंगे हाथों पकड़ लिया है?

हाँ, 28 मार्च के एपिसोड का सबसे बड़ा मोड़ यही है। दुर्गावती को सिद्धू पर शक था और उसने पीछा करके सिद्धू और स्नेहा को एक साथ देख लिया, जिससे घर में एक बड़ा तूफान आने वाला है।

स्नेहा गंगा माई के साथ काम पर क्यों नहीं जा पाई?

स्नेहा गंगा माई के साथ बस से काम के लिए निकलने ही वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर सिद्धू का फोन आ गया। सिद्धू ने उसे गुपचुप मिलने के लिए बुलाया, जिसकी वजह से वह काम छोड़कर चली गई और पकड़ी गई।

क्या मधु और शेखर का सच में तलाक हो जाएगा?

विमला द्वारा मधु के चरित्र पर कीचड़ उछालने के बाद, दुर्गावती ने गुस्से में आकर 10 दिनों के भीतर तलाक की प्रक्रिया पूरी करने की ठानी है। हालांकि, शेखर और मधु के बीच की दूरियां क्या मोड़ लेंगी, यह आने वाले हफ्तों में साफ होगा।

कौशल्या गंगा को किस बात के लिए ब्लैकमेल कर रही है?

कौशल्या, सहाना के भविष्य और उसकी मानसिक शांति का डर दिखाकर गंगा से पैसों की मांग कर रही है। वह गंगा की ममता का फायदा उठाकर उसे आर्थिक रूप से तोड़ना चाहती है।

क्या सृष्टि जैन (सहाना) यह शो छोड़ रही हैं?

खबरों के अनुसार, सहाना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सृष्टि जैन अपनी असल जिंदगी की शादी की तैयारियों के कारण शो से ब्रेक ले सकती हैं या इसे छोड़ सकती हैं, जिसका संकेत कहानी में उनके किरदार के उतार-चढ़ाव से मिल रहा है।