Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Minor Rape News/ image source: file image
Gwalior Minor Rape News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हुजरात स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से उसी के सहपाठी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंड मार्किट की है। जब छात्रा की मां घर पहुँची तो आरोपी छात्र को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। घटना की शिकायत छात्रा की मां ने छात्रा को थाने ले जाकर की है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आरोपी छात्र को राउंडअप कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
दअरसल कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंड मार्केट में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा के साथ घर में घुसकर उसी के सहपाठी ने दुष्कर्म किया है। घटना शुक्रवार सुबह उस समय की है जब पीड़िता की मां और बहन काम करने गई तथा छोटी बहन नानी के घर पर थी। घर में कोई नहीं था। इसका फायदा छात्रा के स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने उठाया और घर में घुस गया। (Gwalior Minor Rape News) स्कूल में साथ पढ़ने वाली दोस्त के साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग ने शोर मचाया तो धमकी दी कि जान से मार देगा। इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। आरोपी ने पीड़िता की मां को धक्का दिया और मौके से भाग गया। तभी पीड़ित छात्रा की मां उसे को लेकर थाने पहुंची और छात्र के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की और छात्र को तलाश कर कुछ घण्टो में पकड़ कर हिरासत में ले लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण था उसे सुधारगृह भेज दिया गया है।
ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि, हुजरात स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से उसी के सहपाठी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंड मार्किट की है। जब छात्रा की मां घर पहुँची तो आरोपी छात्र को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह फरार हो गया। (Gwalior Minor Rape News) घटना की शिकायत छात्रा की मां ने छात्रा को थाने ले जाकर की है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आरोपी छात्र को राउंडअप कर लिया है। वही पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-