Ganga Mai ki Betiyan 5th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV‘ पर आ रहे सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में राहत के साथ-साथ सिद्धू और स्नेहा के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जो दर्शकों को भावुक तो करती ही है साथ ही उनका तनाव भी बढ़ा देती है।
अपहरण के बाद, शांतनु सही सलामत घर लौटकर आता है, शांतनु को सही-सलामत घर देख गंगा की जान में जान आती है, किन्तु उसके आते साथ ही शांतनु के पिता, किडनैपर्स को लेकर सवाल करना शुरू कर देते हैं। शांतनु के चेहरे पर खौफ और तनाव साफ़ छलकता है और वह किसी सोच में खोया हुआ, चुपचाप बैठ जाता है।
शांतनु के अपहरण में सिद्धू का हाथ जानकार, स्नेहा सिद्धू से मिलने जाती है। स्नेहा और सिद्धू का आमना सामना होता है तभी स्नेहा अपनी बेरुखी जताते हुए सिद्धू से कहती है कि वह शराबी और झगड़ालू सिद्धू को नहीं पहचानती। वह सिद्धू को खूब खरी-खोटी सुनाती है।
सिद्धू हार मानने की बजाय, स्नेहा का सामना करता है जब स्नेहा, सिद्धू के व्यवहार पर प्रश्नचिन्ह लगाती है तो बदले में सिद्धू उससे, उसके द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांगता है जो उसने सिद्धू से किए थे। स्नेहा, सिद्धू के तीखे आक्रोश और भावनाओं को देख स्तब्ध रह जाती है। सिद्धू के ताने और तीखे सवाल, स्नेहा को निरुत्तर कर देते हैं।