Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा और सिद्धू में बढ़ता टकराव! किडनैपर निकला घर का भेदी, क्या शांतनु की चुप्पी खोलेगी, गद्दारी के सारे राज़?

Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' पर आ रहे सबसे चर्चित शो 'गंगा माई की बेटियां' में कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जो दर्शकों को भावुक तो करती ही है साथ ही उनका तनाव भी बढ़ा देती है

Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा और सिद्धू में बढ़ता टकराव! किडनैपर निकला घर का भेदी, क्या शांतनु की चुप्पी खोलेगी, गद्दारी के सारे राज़?

Ganga Mai ki Betiyan 5th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: May 5, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: May 5, 2026 6:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्यार की जगह अब होगी नफरत की जंग!
  • क्या शांतनु की चुप्पी के पीछे छिपा है सिद्धू का असली चेहरा!

Ganga Mai ki Betiyan: ZEE TV‘ पर आ रहे सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में राहत के साथ-साथ सिद्धू और स्नेहा के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जो दर्शकों को भावुक तो करती ही है साथ ही उनका तनाव भी बढ़ा देती है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: शांतनु के चेहरे पर ख़ौफ़!

अपहरण के बाद, शांतनु सही सलामत घर लौटकर आता है, शांतनु को सही-सलामत घर देख गंगा की जान में जान आती है, किन्तु उसके आते साथ ही शांतनु के पिता, किडनैपर्स को लेकर सवाल करना शुरू कर देते हैं। शांतनु के चेहरे पर खौफ और तनाव साफ़ छलकता है और वह किसी सोच में खोया हुआ, चुपचाप बैठ जाता है।

स्नेहा और सिद्धू के बीच बढ़ता टकराव!

शांतनु के अपहरण में सिद्धू का हाथ जानकार, स्नेहा सिद्धू से मिलने जाती है। स्नेहा और सिद्धू का आमना सामना होता है तभी स्नेहा अपनी बेरुखी जताते हुए सिद्धू से कहती है कि वह शराबी और झगड़ालू सिद्धू को नहीं पहचानती। वह सिद्धू को खूब खरी-खोटी सुनाती है।

Ganga Mai ki Betiyan 5th May 2026 written update: सिद्धू मांगेगा हिसाब!

सिद्धू हार मानने की बजाय, स्नेहा का सामना करता है जब स्नेहा, सिद्धू के व्यवहार पर प्रश्नचिन्ह लगाती है तो बदले में सिद्धू उससे, उसके द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांगता है जो उसने सिद्धू से किए थे। स्नेहा, सिद्धू के तीखे आक्रोश और भावनाओं को देख स्तब्ध रह जाती है। सिद्धू के ताने और तीखे सवाल, स्नेहा को निरुत्तर कर देते हैं।

अब सवाल तो यह उठता है कि:

  • क्या स्नेहा सिद्धू की बात पर विश्वास करेगी?
  • शांतनु की किडनैपिंग कर क्या राज़ है?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.