BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ganga Mai ki Betiyan: गुंडों वाले बर्ताव से टूटा स्नेहा का दिल! तेज की हरकतों ने पलटी बाज़ी.. क्या बिना हथियार उठाए गूंजेगा, सिद्धू का नाम?

Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियाँ’ में सिद्धू और स्नेहा के बीच एक और तीखी बहस देखने को मिलेगी, जहाँ स्नेहा की बात का असर, सिद्धू को सोचने …

Ganga Mai ki Betiyan 30th June 2026

Ganga Mai ki Betiyan 30th June 2026

Swati Shah
Published: 30 Jun 2026 | 1:54 pmModified: 30 Jun 2026 | 1:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. सिद्धू का टशन स्नेहा को नहीं आया रास!
  2. स्नेहा ने सिद्धू को दिया चैलेंज!

Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियाँ' में सिद्धू और स्नेहा के बीच एक और तीख़ी बहस देखने को मिलेगी। एक ओर, जहां सिद्धू को लगता है कि वह मारपीट करके अपनों की ढाल बनकर खड़ा है और उनकी रक्षा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर, स्नेहा उसे स्पष्ट रूप से समझाती है कि यूँ गुंडागर्दी के रास्ते पर चलकर, वह कभी किसी का सम्मान नहीं पा सकता।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर!

आगामी एपिसोड में, एक बार फिर तेज, दुर्गावती के नाम का ख़ौफ दिखाकर बेक़सूर गाँव वालों से जबरन लोन की वसूली करता है। उसी दौरान सिद्धू, वहां पुजारी और चंचल के साथ पहुंचकर तुरंत तेज को बेबस लोगों को तंग करने से रोकता है। तेज, सिद्धू को चेतावनी देता है कि वह उसके व्यवसाय में दखल न दे, तभी सिद्धू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है।

सिद्धू के हाथों हुई तेज की पिटाई!

वह तेज को बार-बार याद दिलाता है कि उसने बार-बार उसकी निजी ज़िन्दगी में दखल दिया है, दुर्गावती की बदनामी की, स्नेहा को सबके सामने झूठा ठहराया और इतना ही नहीं स्नेहा के कार्यस्थल पर उसे तंग किया। तेज की हरकतों से परेशान होकर सिद्धू अपना आप खो बैठता है और सबके सामने उसे अच्छा ख़ासा पीट देता है।

Ganga Mai ki Betiyan 30th June 2026 written update: सिद्धू का यह टशन, स्नेहा को नहीं आया रास!

हालांकि, सिद्धू की यह प्रतिक्रिया स्नेहा को बिलकुल भी रास नहीं आती। जब स्नेहा को इस बात का पता चलता है कि उसकी काम की जगह पर हुए हंगामे के बाद, सिद्धू ने तेज के साथ मारपीट की, तो स्नेहा खुश होने की बजाय उसके सामने प्रश्नों की झड़ी लगा देती है और सिद्धू को गुंडों जैसा बर्ताव करने के लिए डांटती है। साथ ही उसे समझाते हुए कहती है कि हिंसा से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती।

स्नेहा ने दी सिद्धू को चेतावनी!

वह सिद्धू को साफ़ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहती है कि अगर वह ताक़त और मारपीट के दम पर मामले सुलझाता रहा तो, तो वह उसे कभी माफ़ नहीं करेगी और न ही उसका सम्मान करेगी। यह सुनकर सिद्धू दिल टूटकर बिखर जाता है और नम आँखों से पूछता है कि उसका सम्मान पाने के लिए सिद्धू को क्या करना होगा?

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सिद्धू हुआ सोचने पर मजबूर!

स्नेहा का दिल छू लेने वाला जवाब, सिद्धू को सोचने पर मजबूर कर देता है। वह कहती है कि ख़ौफ और हिंसा से सिर्फ 'डर' पैदा होता है 'सम्मान' नहीं। अगर वह सच में उसका सम्मान पाना चाहता है तो उसे नेक रास्ते पर चलकर लोगों की भलाई करनी होगी। जिस दिन लोग उसके कामों की तारीफ करेंगे, वह सिद्धू से वादा करती है कि वह भी उसका सम्मान करने लगेगी, लेकिन वह उसके गुंडों जैसे बर्ताव का समर्थन कभी नहीं करेगी।

अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा के कहे शब्द, आख़िरकार सिद्धू का नज़रिया बदल पाएंगे? क्या सिद्धू हिंसा का रास्ता छोड़कर, बिना किसी पर हाथ उठाए, सम्मान पाने का नया रास्ता खोज पाएगा?

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आज के एपिसोड में तेज गांववालों से जबरन वसूली कर रहा था। सिद्धू ने तेज को सबके सामने पीट दिया, लेकिन स्नेहा ने सिद्धू को गुंडागर्दी करने के लिए डांटा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Sneha heartbroken by thuggish behavior! Tej's actions turn the tide... Will Sidhu make a name for himself without resorting to violence?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm