Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती के अहंकार का हुआ अंत! क्या वाकई मुरली की ज़िन्दगी में है कोई और, या सहाना बन चुकी है किसी साज़िश का मोहरा?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियां' के आगामी एपिसोड में दो ऐसे भावनात्मक मोड़ आएंगे, जिससे सहाना और स्नेहा की ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल जायेगी..
Ganga Mai ki Betiyan 25th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- मुरली का छिपा हुआ रिश्ता!
- क्या वाकई मुरली की ज़िंदगी में आ चुकी है कोई दूसरी औरत?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ के आगामी एपिसोड में दो ऐसे भावनात्मक मोड़ आएंगे, जिससे सहाना और स्नेहा की ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल जायेगी..।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: मुरली और बिनीता को साथ देख टूटी सहाना!
सहाना, अपने और मुरली के बीच की गलतफहमियों को मिटाने और उसके साथ कुछ वक़्त बिताने जाती है। लेकिन, वहां मुरली को एक बिनीता नाम की एक युवा महिला के साथ देखक सहाना का दिल पूरी तरह से टूट जाता है। मुरली बिनीता से कहता है कि वह उसे अपने परिवार से मिलाना चाहता है लेकिन बिनीता मना का देती है और कहती है कि अभी इस बारे में किसी को कुछ न बताया जाए।
रिश्ता या ग़लतफहमी?
दूर खड़ी सहाना, उनकी पूरी बात नहीं सुन पाती, बस बातचीत का कुछ ही हिस्सा उसके कानों में सुनाई देता है। पूरी सच्चाई न जान पाने की वजह से वह रो पड़ती है, क्योंकि उसे लगता है कि मुरली की ज़िन्दगी में कोई और आ गया है जिसके बारे में वह सहाना से कुछ छिपा रहा है। अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि क्या वाकई बिनीता, मुरली के साथ किसी पर्सनल रिश्ते में है या सहाना किसी बड़ी ग़लतफहमी का शिकार हो गई है।
Ganga Mai ki Betiyan 25th July 2026 written Update: किसानों को लेकर दुर्गावती के घर पहुंची स्नेहा!
इसी दौरान, स्नेहा अपनी न्याय की जंग में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाती है। स्नेहा को कुछ ऐसे किसान मिलते हैं जिनकी ज़मीन दुर्गावती का क़र्ज़ न चूका पाने का कारण छीन गई थी। किसान बेबस होकर स्नेहा के पास आते हैं और अपनी ज़मीन वापस दिलाने के लिए दुर्गावती से बात करने का अनुरोध करते हैं।
दुर्गावती और भवानी देवी के तीख़े तेवर!
गरीबों की मदद करने के दृढ़ संकल्प के साथ, स्नेहा किसानों को लेकर दुर्गावती के घर पहुँचती है। अमरनाथ, दुर्गावती को बताता है कि बाहर स्नेहा गाँव वालों के साथ आई है। दुर्गावती और भवानी देवी तेवर दिखाते हुए बाहर आती हैं। अब दुर्गावती और स्नेहा के बीच एक जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा, क्योंकि स्नेहा सीधे दुर्गावती की आँखों में आँखें डालकर किसानों की ज़मीन वापस करने की मांग करती है।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सहाना कभी मुरली और बिनीता के रिश्ते का असली सच जान पाएगी? और क्या स्नेहा, दुर्गावती को किसानों की ज़मीन लौटाने पर मजबूर कर पाएगी, या इन दोनों की यह दुश्मनी एक नया और भयावह रूप ले लेगी?

Facebook


